फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The car driver suffered a heart attack, the car fell into the fields after hitting the divider, four injured

कार चालक को हृदयाघात, डिवाइडर से टकरा उछलकर खेतों में जा गिरी कार, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The car driver suffered a heart attack, the car fell into the fields after hitting the divider, four injured
सड़क हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बुधवार को सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसों में घायल हुए पांचों लोगों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इनमें एक हादसा बाईपास रोड स्थित गांव वैदवाला के पास हुआ है। जिसमें कार चालक को दौरा पड़ने पर कार डिवाइडर से टकरा गई और खेतों में जा गिरी। इसमें ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर हुआ। जिसमें रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस की चपेट में एक व्यक्ति आ गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसों में घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फरीदकोट से दिल्ली जा रहे कार चालक को अचानक हृदयाघात हो गया। जिससे कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और कार उछलकर डिवाडर को पार करते हुए और सर्विस रोड से होते हुए खेतों में जा गिरी। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। कार में सवार महिलाएं फरीदकोट में अपने परिजनों से मिलकर वापस दिल्ली जा रही थी। कार में चालक सहित छह लोग सवार थे। इनमें से तीन महिलाओं और एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दो महिलाएं ठीक हैं। घायल होने वाली महिलाओं में वीरा रानी, बाला, चालक सुंदर, और उनकी नौकरानी दुर्गा रानी घायल हो गई। जबकि रीचा और सीमा को मामूली चोटें लगी हैं। इस दौरान रोड से गुजर रही रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल की बस में सवार प्रशिक्षुओं ने खेतों में पलटी कार को देख लिया तो बस को रोककर वे मौके पर पहुंच गए और कार को सीधा कर उसमें घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस में सवार कर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं प्रशिक्षु सुभाष कुमार और सतपाल ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को कार से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन

किराये की टैक्सी में सवार थे दिल्ली परिवार के सभी सदस्य
वहीं घायल वीरा रानी ने बताया कि वह किराये की टैक्सी करके दिल्ली से फरीदकोट अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनकी दो बहनें और अन्य सदस्य भी उसमें सवार थे। चालक को दौरा पड़ने पर हादसा हुआ था और कार खेतों में चली गई थी। उन्होंने अपने परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किलोमीटर स्कीम बस की चपेट में आया व्यक्ति घायल
दूसरी ओर शहर के महाराजा प्रताप चौक के पास दिल्ली की तरफ जा रही किलोमीटर स्कीम बस की चपेट में आने से फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कैलाश चंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुुंची और उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टरों ने घायल को अग्रोहा में रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि यहां पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है और बस स्टैंड से हिसार की तरफ जाने वाले वाहन गलत दिशा से ही आगे बढ़ रहे हैं। क्योंकि एक साइड का रास्ता बंद कर रखा है। सुबह करीब 11 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास डिवाइडर को व्यक्ति पार कर रहा था। इस दौरान वह बस स्टैंड से दिल्ली की तरफ जा रही बस की चपेट में आ गया। बस उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस को मौके पर ही रुकवा लिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया बस चालक तेज रफ्तार से बस को दौड़ा रहा था। इस दौरान उक्त व्यक्ति बस के नीचे आ गया लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका। जिसके बाद लोगों शोर मचाकर बस को रुकवाया। वहीं उन्होंने 112 नंबर पर काफी समय तक कॉल कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास करते रहे। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। हादसे में घायल की स्थिति खराब होने के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। वहीं खैरपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइपास रोड पर सड़क हादसे में घायलों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी।

बाइपास रोड पर सड़क हादसे में घायलों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa

बाइपास रोड स्थित वैदवाला के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर उपस्थित पुलिस कर

बाइपास रोड स्थित वैदवाला के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर उपस्थित पुलिस कर- फोटो : Sirsa

नागरिक अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल लोग ।

नागरिक अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल लोग ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed