{"_id":"6716cb2954ae3123ba043474","slug":"the-car-driver-hit-the-car-left-it-on-the-road-and-ran-away-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127464-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार चालक ने मारी टक्कर, सड़क पर छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार चालक ने मारी टक्कर, सड़क पर छोड़कर फरार
Tue, 22 Oct 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बस स्टैंड के बाहर इंतजार कर रही महिला को कार सवार चालक टक्कर मारने के बाद इलाज करवाने के बहाने सड़क किनारे फेंककर भाग गया। राहगीरों ने मौके पर डायल 112 को मौके पर सूचित किया और पुलिस ने महिला को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला पालो ने बताया कि सोमवार को घर जाने के लिए बस स्टैंड के बाहर ऑटो स्टैंड के पास खड़ी थी। जहां अज्ञात कार चालक ने उसके पैर पर कार चढ़ा दी। पैर पर कार का टायर चढ़ने के बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के ऑटो चालक मौके पर आ गए।
कार चालक ने बोला कि वह बुजुर्ग महिला का उपचार करवा देगा। इस पर चालक महिला को कार में बैठाकर ले गया। पालो देवी ने उस व्यक्ति को कहा कि वह उसे हड्डियों के डाॅक्टर के पास ले चले तो उसने डॉक्टर के पास न ले जाकर बेगू रोड की तरफ सुनसान सड़क पर ले जाकर फेंक दिया। पालो ने कहा कि जब उसने शोर मचाया तो रोड से गुजर रहे लोग उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन
एक राहगीर युवक डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।क