फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused sent to jail for fetal examination

भ्रूण जांच करने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The accused sent to jail for fetal examination
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जाल बिछाकर भ्रूण लिंग जांच करवाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को 70 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी पवन के खिलाफ शनिवार रात को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को सूचना मिली थी कि रानियां गांव का एक व्यक्ति पवन 500 रुपये में सामान्य अल्ट्रासाउंड करवा कर लोगों को भ्रूण लिंग बताने के नाम पर ठग रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीएमओ के निर्देश पर एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। साथ ही विभाग की एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर पवन के पास भेजा गया। आरोपी ने 70 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करवाकर उसकी पहचान बताने की हामी भरी। दो दिन पहले आरोपी ने शनिवार को गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में पहुंचने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद 70 हजार रुपये के राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed