फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused of murdering his wife was arrested and sent to jail.

Sirsa News: पत्नी की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The accused of murdering his wife was arrested and sent to jail.
सिरसा। गांव झोरड़नाली में पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर सोमवार शाम को हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति मौके से भाग गया था। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर शव अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं, हत्या के आरोपी पति राजेश कुमार को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाडी भी बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




यह था मामला

गांव झोरड़नाली निवासी राजेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मंजू शाम को करीब पांच बजे चाय बना रही थी। इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में झगड़ा हुआ। तैश में आकर राजेश कुमार ने घर में पड़ी कुल्हाड़ी निकाल ली। बात जब बढ़ी तो राजेश ने मंजू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे मंजू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। उसने दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चों ने मां खून देकर शोर मचाया तो राजेश मौके से भाग गया। आस पड़ोस के लोग घर जमा हो गए और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed