फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused of JE Jaiveer's murder cut the veins of his hand with his teeth while in police custody.

Sirsa News: जेई जयवीर की हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में दांतों से काटी हाथ कीं नसें

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The accused of JE Jaiveer's murder cut the veins of his hand with his teeth while in police custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एचएसवीपी के जेई जयवीर के हत्याकांड के आरोपी आजाद पुत्र हाकम अली निवासी पानीपत ने पुलिस हिरासत में अपने दांतों से हाथ की नस काट ली। सुबह पुलिस कर्मचारी उसे उठाने के लिए पहुंचे तो वह खून से लथपथ व बेहोशी की हालत में मिला। इसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जेई जयवीर की 26-27 अक्तूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जयवीर का सिरसा में ही ससुराल था और वह मूल रूप से कैथल का रहने वाला था। शुरुआत में परिजनों ने जयवीर की मौत को इत्तफाकिया बताया था। शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके गले में छेद मिला। इसमें गोली का छर्रा लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो खुलासा हुआ कि जयवीर की पत्नी मोनिका ने ही उसकी हत्या करवाई है। इसके बाद पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और रिमांड पर लिया। रिमांड समाप्त होने पर उसे जेल भेज दिया है। मोनिका ने खुलासा किया था कि उसने जयवीर की हत्या पानीपत निवासी आजाद से करवाई गई थी। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। इसमें आरोपी घर के अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दे रहा था। उसके हाथ में पिस्तौल था। पुलिस के अनुसार आरोपी आजाद शनिवार को सिरसा आया हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रात को वह पुलिस कस्टडी में था। इस दौरान उसने दांतों से हाथ की नसों को काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी आजाद को शनिवार को ही गिरफ्तार किया था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन उसने दांतों से हाथ की नस को काटा लिया। इसलिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी महिला को भी रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया है। - कृष्ण कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed