फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused in the death case of a resident of Sikanderpur on a one day remand

सिकंदरपुर निवासी युवक की मौत मामले में आरोपी एक दिन की रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The accused in the death case of a resident of Sikanderpur on a one day remand
सिरसा। शुक्रवार को जेजे कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉटों में सिकंदरपुर निवासी रवि का शव मिलने मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। मामले में पुलिस ने रवि की प्रेमिका सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को सिकंदरपुर निवासी रवि का शव जेजे कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉटों में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने जेजे कॉलोनी निवासी अंजू बाला और उसके दो अन्य रिश्तेदारों पर हत्या किए जाने के आरोप लगाए थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और अंजू व उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया था। अंजू और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को दिए बयान में रवि द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद रवि का विसरा जांच एसएफएल लैब मधुबन में भेजा गया है। ताकि मौत मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन

रवि की मौत मामले में तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। अभी तक हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed