फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused escaped from the CIA's custody, the SP formed 4 teams and engaged in the search

सीआईए की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, एसपी न 4 टीमें गठित कर ढूंढने में लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The accused escaped from the CIA's custody, the SP formed 4 teams and engaged in the search
सिरसा। मोबाइल स्नेचिंग मामले में 6 माह बाद गिरफ्त में आया आरोपी कुछ ही घंटों में फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने तुरंत प्रभाव से 4 टीमों का गठन कर ढूंढने व घटना की जांच के भी एसपी ने आदेश दिए हैं। जांच के बाद जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस की टीम ने वीरवार को 6 महीने पहले हुई मोबाइल स्नेचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान कर्ण और हरदीप के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों हॉकी के राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल करवाने के लिए दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान कर्ण पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। साथ ही एसपी डॉ. अर्पित जैन के संज्ञान में भी मामला लाया गया। एसपी ने तुरंत प्रभाव चार टीमों का गठन कर दिया। इसमें सिविल लाइन थाना, सीआईए, साइबर क्राइम सहित अन्य टीमों को फरार हुए आरोपी की तलाश में भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एसपी ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई कर रही पुलिस, अभी तक हाथ खाली
आरोपी कर्ण के फरार होने से पुलिस अधिकारियों में अभी तक हड़कंप मचा हुआ है। सीआईए पुलिस टीम व सिविल लाइन थाना पुलिस की कई टीमें कर्ण की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक आरोपी का कुछ पता नही लग पाया है। पुलिस ने उसके घर व ठिकानों पर कार्रवाई की है। परंतु पुलिस के हाथ खबर लिखे जाने तक कोई कामयाबी नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के हैं आरोपी
बता दें कि 6 माह पहले सिविल लाइन थाना में मोबाइल स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज हुई थी। दो युवकों ने हुडा सेक्टर निवासी निखिल कुमार से पिस्तौल के बल पर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसी दौरान दोनों युवक मोबाइल बेचने की फिराक में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सीआईए टीम ने दोनों को वीरवार को गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दोनों हॉकी में नेशनल और स्टेट खेल चुके है। अभी भी हॉकी में आगे जाने के लिए कोचिंग ले रहे है। पकड़े गए आरोपी कर्ण गांव मल्लेकां और हरदीप गांव संतनगर के रहने वाला है। दोनों की कोचिंग लेते समय ही दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने लगे।
घटना के तुरंत बाद चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस टीमें फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed