फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teasing case In Haryana' Sirsa

साइंस टीचर ने लैब में छात्रा से किया छेड़छाड़, अकेले मिलने को कहा, दबोचा गया

Thu, 22 Aug 2019 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teasing case In Haryana' Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर

कालांवाली के एक गांव के सरकारी स्कूल में साइंस टीचर ने साइंस लैब में दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की और उसे अकेले में मिलने आने के लिए कहा। छात्रा ने बाहर आकर अन्य अध्यापकों को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि शुरुआत में कुछ स्टाफ सदस्यों ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस में इसकी शिकायत दी।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह द्वारा जांच की गई। हरमेल सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में साइंस टीचर को दोषी पाया और उच्चाधिकारियों से अध्यापक को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। आरोपी साइंस टीचर के खिलाफ पुलिस में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं छात्रा को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया और छात्रा की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन


कालांवाली के एक गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा द्वारा साइंस अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने 20 अगस्त को उसे साइंस लैब में बुलाया और उससे छेड़छाड़ की। वह रोने लग गई। साइंस अध्यापक ने उसे किसी को घटना की जानकारी न देने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के रोने पर दूसरे अध्यापक ने इसका कारण पूछा तो उसने छेड़छाड़ की घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा के अभिभावकों और उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह मामले की जांच के लिए स्कूल पहुुंचे और उन्होंने पीड़ित छात्रा से बातचीत की।

छात्रा ने जांच कमेटी को बताया कि साइंस अध्यापक इससे पहले भी उसे कई बार गलत तरीके से टच कर चुका है। बीते दिन साइंस लैब में छेड़छाड़ की। साथ ही अकेलेे में मिलने के लिए कहा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने बाकी कक्षाओं की छात्राओं के बयान लिए तो उन्होंने भी साइंस टीचर द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी दी।

बीईओ ने स्कूल अध्यापक के खिलाफ अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी कालांवाली व महिला सेल डबवाली की टीम भी स्कूल पहुंची।

मां ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से किया इंकार
जानकारी के अनुसार कुछ अध्यापकों ने अभिभावकों पर समझौते का दबाव बनाया। लेकिन छात्रा की मां ने कहा कि वे अध्यापक को सबक सिखाकर ही दम लेंगी। मां ने किसी भी प्रकार के समझौते पर साइन करने से इंकार कर दिया।


मुझे जैसे ही सूचना मिली तो हमने स्कूल में जाकर मामले की जांच शुरू की। पंचायत, अभिभावकों और बच्चों के बयान दर्ज करके अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। - हरमेल सिंह, बीईओ, ओढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed