{"_id":"61aa5bf07d6cb40fcd5d74da","slug":"team-arrived-to-inspect-electric-train-project-now-full-speed-trial-sirsa-news-hsr618499240","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची टीम, अब होगा फुल स्पीड ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची टीम, अब होगा फुल स्पीड ट्रायल
विज्ञापन
आदर्श रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरके शर्मा व अन्य।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। शहर के आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन प्रोजेक्ट के निरीक्षण के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी मुंबई आरके शर्मा व बीकानेर डिवीजन के डीआरएम राजीव श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। इससे पूर्व एक फ्लैग वैगनआर गुजरी। जिसकी छत पर करीब आधा दर्जन तकनीशियन सवार थे। इससे पहले उक्त दोनों अधिकारियों ने बठिंडा से रवाना होकर पंजाब के संगत रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक जांच की।
निरीक्षण टीम ने रेलवे प्लेटफार्म सहित दोनों प्लेटफार्म को जोड़ने वाले पुल, रेलिंग, एसएस रूम, टिकट बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय व रेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। आदर्श रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व अन्य चीजों के निरीक्षण से वह संतुष्ट नजर आए। तदोपरांत करीब 2 बजकर 45 मिनट पर गाड़ी सूरतगढ़ की ओर रवाना हो गई ताकि ढाबा, संगरिया व हनुमानगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया जा सके। इस मौके स्टेशन अधीक्षक होशियार सिंह, चीफ बुकिंग क्लर्क राजीव शर्मा, जीआरपी के चौकी प्रभारी रणवीर सिंह, आरपीएफ के इंचार्ज जय मौजूद रहे।
आज होगा इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल
डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 4 दिसंबर को बिरदवाल रेलवे स्टेशन से बठिंडा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का करीब 160-162 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर रनिंग ट्रायल होगा। इसके बाद सीआरएस आरके शर्मा की रिपोर्ट मिलने के बाद अगले दो माह तक माल गाड़ियों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्री गाड़ी के संचालन में अभी करीब एक वर्ष का समय लग सकता है।