{"_id":"68e15a92ccd3c4e4d60644ec","slug":"teachers-who-shape-the-future-of-students-through-smart-studies-will-be-honored-sirsa-news-c-128-1-sir1002-145440-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्मार्ट पढ़ाई से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्मार्ट पढ़ाई से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
सिरसा।राजकीय स्कूल चत्तरगढ़पट्टी
सिरसा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अब जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिले में स्मार्ट शिक्षा प्रणाली को अपनाकर विद्यार्थियों के भविष्य को निखारने वाले 190 स्टार शिक्षकों को पंचायत भवन में 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग और संपर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वयं शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। जिले के शिक्षकों ने बीते वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को अपनाते हुए छात्रों के शिक्षण स्तर को बेहतर किया है। संपर्क स्मार्ट पाठशाला एप और संपर्क टीवी के माध्यम से शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल किताबों तक सीमित रखा, बल्कि डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा।
इस अभिनव पहल का परिणाम यह हुआ कि विद्यार्थियों की सीखने की गति और समझ दोनों में वृद्धि हुई है। संपर्क फाउंडेशन की ओर से तैयार यह एप एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से जुड़ा है और कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री को सरल, रोचक और इंटरएक्टिव बनाता है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को संपर्क डिवाइस भी उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी मदद से शिक्षक एप और डिजिटल कंटेंट का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
स्कोर आधारित की गई चयन प्रक्रिया
शिक्षकों का चयन किसी सिफारिश या नामांकन से नहीं, बल्कि संपर्क एप के प्रदर्शन आधारित स्कोर से किया गया है। एप यह ट्रैक करता है कि कौन-से शिक्षक कितनी नियमितता से और कितने प्रभावी तरीके से इसका उपयोग कर रहे हैं। इस आधार पर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट तैयार की और जिन शिक्षकों ने स्मार्ट पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट परिणाम दिए, उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
तकनीक और शिक्षण का संगम
पारंपरिक शिक्षण पद्धति से हटकर डिजिटल साधनों का उपयोग करने वाले ये शिक्षक अब जिले के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। संपर्क स्मार्ट पाठशाला और टीवी के माध्यम से बच्चों को वीडियो, एनिमेशन, और गतिविधियों के जरिये पढ़ाना न केवल उन्हें विषयों की बेहतर समझ देता है, बल्कि उनकी रुचि भी बढ़ाता है। शिक्षकों ने बताया कि पहले विद्यार्थियों को कठिन विषय समझाने में समय लगता था, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से वे आसानी से समझ जाते हैं। इस बदलाव ने शिक्षकों के काम को भी सहज बना दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सम्मान समारोह में विशेष अतिथि होंगे उपायुक्त
14 अक्तूबर को आयोजित इस सम्मान समारोह में उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सभी 190 शिक्षकों को प्रशंसा-पत्र, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में 14 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 190 स्टार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त स्वयं शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।-- - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
-- -- -- -- -- -- -
14 अक्तूबर का यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि शिक्षकों की मेहनत, नवाचार और समर्पण की पहचान का उत्सव होगा। यह उन शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगा जो डिजिटल शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। संपर्क फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से जिले के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।-- - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग और संपर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वयं शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। जिले के शिक्षकों ने बीते वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को अपनाते हुए छात्रों के शिक्षण स्तर को बेहतर किया है। संपर्क स्मार्ट पाठशाला एप और संपर्क टीवी के माध्यम से शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल किताबों तक सीमित रखा, बल्कि डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा।
विज्ञापन
इस अभिनव पहल का परिणाम यह हुआ कि विद्यार्थियों की सीखने की गति और समझ दोनों में वृद्धि हुई है। संपर्क फाउंडेशन की ओर से तैयार यह एप एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से जुड़ा है और कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री को सरल, रोचक और इंटरएक्टिव बनाता है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को संपर्क डिवाइस भी उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी मदद से शिक्षक एप और डिजिटल कंटेंट का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
स्कोर आधारित की गई चयन प्रक्रिया
शिक्षकों का चयन किसी सिफारिश या नामांकन से नहीं, बल्कि संपर्क एप के प्रदर्शन आधारित स्कोर से किया गया है। एप यह ट्रैक करता है कि कौन-से शिक्षक कितनी नियमितता से और कितने प्रभावी तरीके से इसका उपयोग कर रहे हैं। इस आधार पर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट तैयार की और जिन शिक्षकों ने स्मार्ट पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट परिणाम दिए, उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
तकनीक और शिक्षण का संगम
पारंपरिक शिक्षण पद्धति से हटकर डिजिटल साधनों का उपयोग करने वाले ये शिक्षक अब जिले के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। संपर्क स्मार्ट पाठशाला और टीवी के माध्यम से बच्चों को वीडियो, एनिमेशन, और गतिविधियों के जरिये पढ़ाना न केवल उन्हें विषयों की बेहतर समझ देता है, बल्कि उनकी रुचि भी बढ़ाता है। शिक्षकों ने बताया कि पहले विद्यार्थियों को कठिन विषय समझाने में समय लगता था, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से वे आसानी से समझ जाते हैं। इस बदलाव ने शिक्षकों के काम को भी सहज बना दिया है।
सम्मान समारोह में विशेष अतिथि होंगे उपायुक्त
14 अक्तूबर को आयोजित इस सम्मान समारोह में उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सभी 190 शिक्षकों को प्रशंसा-पत्र, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में 14 अक्तूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 190 स्टार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त स्वयं शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
14 अक्तूबर का यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि शिक्षकों की मेहनत, नवाचार और समर्पण की पहचान का उत्सव होगा। यह उन शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगा जो डिजिटल शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। संपर्क फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से जिले के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।