फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   TB screening and health checkup camp was organized in village Suchan, 105 people were examined

Sirsa News: गांव सूचान में टीबी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, 105 लोगों की हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
TB screening and health checkup camp was organized in village Suchan, 105 people were examined
 चिकित्सका ​शिविर में उप​स्थित चिकित्सक व मरीज।
सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को गांव सूचान में टीबी स्क्रीनिंग व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन जिला क्षय रोग अधिकारी डा. प्रतीक गोयल ने किया।
विज्ञापन


शिविर में डाॅ. प्रतीक गोयल ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षण अधिक खांसी, लगातार बुखार, थकावट होना, वजन घटना तथा सांस लेने में परेशानी होती है। इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर होता है। फेफड़ों के अलावा ब्रेन, मुंह, लीवर, किडनी, गले आदि में भी टीबी हो सकती है। टीबी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हवा के द्वारा फैलता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति टीबी रोग से पीड़ित हैं उन्हें समय पर अपनी दवा लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन




जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर ने बताया कि शिविर में टीबी रोग की जांच, बलगम की जांच, रक्त के टेस्ट, शुगर की जांच, एचबी टेस्टिंग आदि से संबंधित रोगों की जांच की गई। इस शिविर में कुल 105 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा रोगियों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीबी प्रोजेक्ट के तहत निक्षय मित्र बनने वाला व्यक्ति या संस्था कम से कम 6 माह या अधिक से अधिक तीन वर्ष के लिए किसी गांव, वार्ड, पंचायत, ब्लॉक या जिले के किसी टीबी रोगी व रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण, आजीविका के स्तर पर जरूरी मदद उपलब्ध करवा सकते हैं। इस अभियान के अंतर्गत सरपंच प्रतिनिधि सूचान रोहताश कुमार, डाॅ. विशाल तथा डाॅ. रोहित मेहता द्वारा 25 टीबी पीड़ितों को गोद लिया तथा आवश्यक किट भी प्रदान की गई।




इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ सूचान से डाॅ. ज्योति, डीपीसी विपिन कुमार, डीपीपीएम राजेश कुमार, एसटीएस राकेश कुमार, एक्स-रे विभाग से विनोद कुमार, डब्ल्यूएचपी को-ओर्डिनेटर विशाल तथा रेडक्रॉस के उप अधीक्षक पवन राणा व सुशील कुमार ने सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed