{"_id":"60f46b868ebc3e6d6e1ea26c","slug":"tau-will-now-challan-along-with-making-aware-those-who-spread-dirt-at-the-bus-stand-sirsa-news-hsr606449752","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वालों को जागरूक करने के साथ अब चालान भी करेगा ताऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वालों को जागरूक करने के साथ अब चालान भी करेगा ताऊ
विज्ञापन
सिरसा। बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को जागरूक करने के बाद भी अगर वे नहीं मानते हैं तो अब ताऊ यात्री का चालान करता हुआ भी नजर आएगा। पहली बार यात्री का 50 रुपये तो दूसरे बार 250 रुपये तक का चालान किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने भी गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की अनुमति दी है।
बस स्टैंड पर बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान थूकने वाले और कूड़ा इधर उधर फेंकने वालों को जागरूक करने के लिए रोडवेज की ओर से ताऊ को बस स्टैंड परिसर में तैनात किया गया है। ताऊ धोती, कुर्ता, पगड़ी और हाथ में लठ लिए बस स्टैंड पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद भी कई यात्री बस स्टैंड पर कूड़ा और गंदगी फैलाते हुए नजर आते है। जिसके बाद मुख्यालय ने चालान करने को लेकर भी ताऊ के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को अनुमति दी है। जिसके बाद ताऊ अब एक्शन मोड़ में आया हुआ दिखाई देगा। अगर कोई यात्री नहीं मानता तो सख्ती से पेश आ यात्री का चालान भी करेगा।
पहली बार 50 तो दूसरे बार 250 का होगा चालान
बस स्टैंड पर तैनात किया गया ताऊ रोडवेज का ही कर्मचारी राज सिंह है और चालक है। जिसे हरियाणवीं वेशभूषा पहनाकर और हाथ में लठ पकड़ा ताऊ को बस स्टैंड पर तैनात किया गया। इससे पहले ताऊ केवल यात्रियों को जागरूक कर उन्हें स्वच्छता का संदेश देता था। लेकिन अब ताऊ जागरूक करने के साथ ही उनका चालान भी करेगा। गंदगी फैलाने पर पहली बार ताऊ 50 रुपये का चालान करेगा इसके बाद भी अगर वह यात्री नहीं मानता तो उसका 250 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में गंदगी और कूड़ा फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बस स्टैंड परिसर में ताऊ तैनात किया गया है। ताऊ पहले यात्रियों को सिर्फ जागरूक करने का ही करता था लेकिन अब उसे चालान करने के निर्देेश भी दे दिए गए हैं। पहली बार यात्री का 50 रुपये तो दूसरी बार 250 रुपये का चालान किया जाएगा।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो