फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Take inspiration from the life of Major Dhyanchand

Sirsa News: मेजर ध्यानचंद के जीवन से लें प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of Major Dhyanchand
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित साइक्लोथॉन के विजेता को सम्मानित करते हुए एडीसी वीरेंद्
सिरसा। हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। रविवार को समापन अवसर पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खेल युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें स्कूली बच्चों व खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्रोई भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर इतनी उपलब्धियां प्राप्त की, जिसके कारण वे हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात हुए। जिस प्रकार विज्ञान जगत में वैज्ञानिक आइंस्टीन ने अपने प्रयोगों से पूरी दुनियां को अचंभित किया। उसी प्रकार मेजर ध्यानचंद ने अपनी खेल प्रतिभा से सबको चकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेल दिवस का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है। इस बार यह आयोजन खेल युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम पर मनाया गया, जो युवाओं को नशा से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। खेल व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। युवा हमारे देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें व्याधियों से दूर रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है।


उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़े। मुख्यातिथि ने खेलो इंडिया के गोल्ड मेडलिस्ट हर्षित को भी सम्मानित किया। उपस्थित सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर कोच शंकर सैनी, रणजीत सिंह, सुनील, अर्चना, प्रियंका, अनिल, खजान सिंह, लखविंद्र सिंह, रेशम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed