फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tail farmers' anger erupted after water was not supplied for three weeks.

Sirsa News: तीन हफ्ते से पानी नहीं पहुंचने पर टेल के किसानों का फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tail farmers' anger erupted after water was not supplied for three weeks.
डबवाली। किसान प्रदर्शन करते हुए । संवाद
डबवाली। लगातार तीन हफ्तों से सिंचाई के पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण वीरवार को सुबह चौटाला माइनर की टेल पर बसे गांवों के गुस्साए किसानों ने टेल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर पानी की समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


किसान नेता दयाराम उल्हानिया ने बताया कि इससे पहले किसानों ने डबवाली के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इसमें टेल पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद प्रशासन या नहर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरना शुरू होने की सूचना मिलते ही नहर विभाग के एसडीओ सुनील गोयल और जेई पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। जब किसानों ने एसडीओ से सवाल-जवाब किए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज किसानों ने विभाग और एसडीओ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद विरोध देखकर अधिकारी मौके से लौट गए।
विज्ञापन

बेलदार से बहस बनी विवाद का कारण
सुबह के समय बेलदार जोगिंदर जब नहर की देखरेख के लिए पहुंचे। उस दौरान वहां मौजूद किसान आनंद पूनिया और एक अन्य किसान ने उससे पूछा कि पानी कितना छोड़ा गया है। जोगिंदर ने जवाब दिया कि सात हिस्से पानी है, जिससे बहस शुरू हो गई। इस पर जोगिंदर ने एसडीओ को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर भेजा गया। इस कार्रवाई से गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और आंदोलन तेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पानी नहीं मिलेगा

किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक चौटाला माइनर की टेल और दो मोगों तक पूरा पानी नहीं पहुंचता, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा। किसानों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि यह केवल पानी का नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व का सवाल है। यदि सरकार और नहर विभाग ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो वे अपने हक के लिए और भी बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राकेश फगोड़िया, अश्वनी सहारण, विक्रम सहारण, सुरेंद्र गोदारा, कपूर सिंह, अनुज सहारण, अनिल जाखड़ आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed