{"_id":"61268d8f8ebc3e79af3ca90d","slug":"tabs-will-be-given-to-839-schools-of-the-district-for-online-work-sirsa-news-hsr6098780148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कार्य के लिए जिले के 839 स्कूलों को दिए जाएंगे टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कार्य के लिए जिले के 839 स्कूलों को दिए जाएंगे टैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। स्कूल मुखिया को ऑनलाइन कार्य करने के लिए 839 स्कूलों में टैब दिए जाने है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी इन टैब में मुख्यालय द्वारा सॉफ्टवेयर डाला जाएगा। यह टैब स्कूलों में लगे इंटरनेट कनेक्शन की सहायता से चलेंगे। स्कूल मुखिया शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ऑनलाइन एप पर काम किया जा सकेगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के 839 स्कूलों को ऑनलाइन कार्य करने के 27 अगस्त को टैब मिलेेंगे। टैब का प्रयोग स्कूल मुखिया करेंगेे, जिसमें वह स्कूल से जुड़े सारे ऑनलाइन कार्य को कर सकेंगे। टैब स्कूूल मुखिया को मिलने पर मुख्यालय द्वारा उसमें एक सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। अलग-अलग एप में लॉगिन करने के लिए हर एक स्कूल की यूनिक आईडी होगी। सॉफ्टवेयर के माध्यम से एमएसआई डाटा, यूडाइस डाटा,अवसर एप, दीक्षा व समक्ष प्लस जैसी ऑनलाइन एप का एक्सेस मिल जाएगा। स्कूल में लगे इंटरनेट कनेक्शन से टैब पर कार्य किया जाएगा। स्कूलों मे पड़े कंप्यूटर से अधिक अपडेट होने के चलते अब स्कूल मुखिया को बिजली चले जाने व हैग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और ऑनलाइन कार्य करने में तेजी आएंगी।
10 छात्र कम संख्या वाले स्कूलों को नहीं मिलेगा टैब
जिले में कुल 845 राजकीय स्कूल है, जिसमें से 839 स्कूलों के लिए ही टैब को जारी किया गया है। साथ ही समग्र शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में इनरोल हुए विद्यार्थियों की कुल संख्या मांगी गई है। जांच में अगर कोई ऐसा स्कूल मिलता है जिसमें छात्र संख्या दस से कम है तो ऐसे स्कूलों को टैब नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लॉक, स्कूलों को टैब देने की संख्या
-- डबवाली- 135
-- बडागुढां- 108
-- ऐलनाबाद- 100
-- नाथूसरी चोपटा- 138
-- ओढ़ा- 85
-- रानियां- 128
-- सिरसा- 145
27 अगस्त को खंड स्तर पर टैब का वितरण होगा। टैब मिलने के बाद मुख्यालय द्वारा उसमें ऑनलाइन कार्य करने को लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएंगा। जिसके बाद स्कूल मुखिया मुख्यालय द्वारा संचालित ऑनलाइन एप में कार्य कर सकेंगे।
-बूटा राम, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग सिरसा।