Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sweepers strike incresed upto 11 may

Sirsa News: 11 मई तक बढ़ी सफाईकर्मियों की हड़ताल, 1000 टन से ज्यादा कचरा पड़ा

Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
sweepers strike incresed upto 11 may
स स्टैंड के पास कचरे के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की सड़कों पर 1200 टन कचरा जमा हो चुका है। हर मुख्य मार्ग पर कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। रात के समय घरों से बाहर निकल कर लोग खाली प्लाॅटों और मुख्य डंपिंग पॉइंटों पर कचरा डालकर जा रहे हैं। वहीं, सरकार से सुनवाई नहीं होने के बाद अब 11 मई तक हड़ताल बढ़ा दी गई है।
सूत्रों की मानें तो सरकारी अधिकारी वीरवार को हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब आमने-सामने का टकराव होने के हालात पैदा हो गए हैं। वहीं, प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त करने शुरू कर दिए हैं ताकि कचरा उठाने के दौरान हिरासत में लेने व अन्य निर्णय आसानी से लिए जा सके। यही हालात रहे तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त जल्द ही कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सफाई के मामले को लेकर अब अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है और उम्मीद है कि रात या अलसुबह के समय में कभी भी प्रशासनिक अधिकारी पूजा वेस्ट मैनेजमेंट के कर्मचारियों के साथ कचरा उठाने का काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बुधवार को प्रयास किया गया था जो नाकाम साबित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कमर कस ली

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि उन्होंने विशेष टीमों का गठन कर दिया है। यह टीम दिन और रात दोनों समय शहर के अंदर ओर बाहरी इलाकों में गश्त करेगी। गश्त के दौरान जहां भी प्रशासनिक गतिविधि होगी। वहां पर सफाई कर्मचारी पहुंचेंगे और विरोध करेंगे।
यूनियन प्रधान ने कहा कि यदि कोई जबरदस्ती करेगा तो उसी अनुरूप उसका जवाब दिया जाएगा। यह पहला कोई मौका नहीं है जब ऐसे हालात बने हैं। इससे पहले भी दो बार ऐसे हालात बन चुके थे। विवाद भी हुआ था।

यह है स्थिति
सरकारी कार्यालयों के पास नहीं है गंदगी

सरकारी क्वार्टर हो या सरकारी कार्यालय हो। पूरी तरह से साफ नजर आ रहे हैं। कहीं कोई गंदगी नही है। सूत्रों की मानें तो कुछ सफाई कर्मचारी अधिकारियों के आवासों व आसपास के क्षेत्र से कचरा उठा रहे हैं। वहीं, कोठियों में लगे कर्मचारी भी हड़ताल का समर्थन करने के बजाय अधिकारियों की सेवा में लगे हैं। सेक्टर के क्षेत्र में सफाई को लेकर गतिविधि करने का प्रयास बुधवार रात को किया गया था। यूनियन पदाधिकारियों की जानकारी में आया है कि रात के समय डोर-टू-डोर कचरा उठाने से लेकर प्राइवेट रेहड़ी वाले कचरे की उठान कर रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही रणनीति बनाकर कार्रवाई यूनियन करेगी।

--- कोटस

हमारी ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आमजन को ज्यादा परेशान नहीं होने दिया जाएगा। नोडल अधिकारियों के साथ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद

डबवाली में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
फोटो -- 17,18
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद डबवाली में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर के बाजारों में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
इस मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती नजर आई तथा कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन प्रधान मंगत राम उर्फ चांदी, पूर्व प्रधान सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है।
इसी दौरान मुख्य फाटक के पास स्थित रामलीला मैदान के आगे उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब सफाई ठेकेदार की ओर से जेसीबी मशीन और अन्य वाहनों से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया गया। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और कूड़ा उठाने का विरोध शुरू कर दिए।


नगर पालिका सफाई कर्मचारी रात को लगा रहे पहरा
फोटो - 20
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की गलियों से लेकर कॉलोनियों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। बाजारों में बुरे हालात हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के रानियां इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने और मांगों को पूरा करवाने के लिए सफाई कर्मचारियों की रात्रि के समय अलग-अलग जगह ड्यूटी लगाई गई है। जो शहर के विभिन्न जगहों पर लगे कूड़े और गंदगी के ढेर की पूरी रात रखवाली करते हैं और दिन के समय में हड़ताल में शामिल रहते हैं।
फोटो - रानियां05 रात्रि में कूड़े के ढेर की निगरानी करते सफाई कर्मचारी।

नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज
फोटो -- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। नगर पालिका कर्मचारियों ने वीरवार को सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका से मुख्य बाजार के रास्ते विभिन्न चौकों से गुजरते हुए उधम सिंह चौक तक मार्च निकाला, जहां उन्होंने अपना धरना समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

नगर पालिका के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कई सामाजिक संस्थाएं शहर में कूड़ा उठाने में सहयोग के लिए आगे आ रही हैं लेकिन नगर पालिका के कुछ कर्मचारी उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed