फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Suspicious death of married woman, angry relatives refused to take dead body despite postmortem

विवाहिता की संदिग्ध मौत, नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बावजूद शव लेने से किया इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, angry relatives refused to take dead body despite postmortem
सिरसा। जिले के गांव नरेलखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मायके वालों ने ससुरालजनों पर उनकी बेटी को परेशान करने और हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर ससुरालजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके बावजूद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। मायके वालों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने चेतावनी दी कि अब थाने के समक्ष भी धरना देंगे।
विज्ञापन

जिले के गांव नरेल खेड़ा निवासी संदीप की शादी पंजाब के बठिंडा के गांव पथराला निवासी रजनी के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के बाद बेटा पैदा हुआ जो अब पांच माह का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार 5 दिसंबर को मौत हो गई। सूचना मिलने पर डिंग पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रजनी के पिता पम्मा राम की शिकायत के पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पिता पम्मा राम की शिकायत पर दामाद संदीप, जंगीर सिंह ससुर, पालो देवी व अभय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मायके पक्ष ने शाम 6 बजे तक भी अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं लिया।
विज्ञापन

परिजनों के आरोप, मारपीट करते थे ससुरालजन, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद बठिंडा के गांव पथराला निवासी मृतका के पिता पम्मा राम और अन्य परिजन सिरसा पहुंचे। नागरिक अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में पम्माराम ने गंभीर आरोप लगाए। पम्मा राम ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को तंग करते थे। करीब पांच माह पूर्व उसकी बेटी को बेटा हुआ है। 5 दिसंबर की सुबह उसके पास बेटी रजनी का फोन आया कि उसे ले जाओ, पति और ससुर मारपीट करते हैं। इसके बाद रजनी ने फोन काट दिया। करीब 15 मिनट बाद रजनी के ससुर का फोन आया कि रजनी को हार्ट अटैक आया है, जल्दी आओ। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य तुरंत नरेलखेड़ा पहुंचे तो देखा कि रजनी का शव जमीन पर पड़ा था और उसके गले पर नीले निशान भी हैं। पम्माराम ने बताया कि उन्हें शक है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की गला घोटकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन हमने कह दिया है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक हम शव नहीं लेकर जाएंगे, चाहे इसके लिए दो दिन तक रुकना पड़े। इतना ही नहीं अब हम थाने के आगे भी धरना देंगे।

-पम्मा राम, मृतका रजनी के पिता।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया और परिजनों की शिकायत के आधार पर ससुरालजनों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। परिजन शव लेने से इंकार कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। अभी मामले की जांच कर रहे हैं और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई भी करेंगे।
-कश्मीरी लाल, प्रभारी, डिंग थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed