फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Superintendent of Police inspected the general parade at District Police Line Dabwali

Sirsa News: पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन डबवाली में जनरल परेड का किया निरीक्षण

Mon, 13 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police inspected the general parade at District Police Line Dabwali
सिरसा में परेड के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस लाइन डबवाली में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात एसपी ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ करवाई। साथ ही एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई गई। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मियों को कहा कि पुलिस कर्मचारियों की फिटनेस बहुत जरूरी हैं। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अगर मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे तो अच्छा काम कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकॉर्ड पूरी तरह कंप्यूटरीकृत व अपडेट रखें ताकि उच्च अधिकारियों द्वारा मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सकें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पीएम विंडो, सीएम विंडो व हर समय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को अतिशीघ्र न्याय दिलवाएं। फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की गंभीरता से सुनवाई कर उसे शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा तो निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस युग में अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित एवं सक्षम रखें। उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहरी एरिया में ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दें। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले तथा बुलेट पर पटाखे मरने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करें। आज की इस जनरल परेड में, प्रबंधक थाना ओढ़ा, शहर, प्रभारी ट्रैफिक व सभी चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed