फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Super-100 schedule released, meritorious students can apply till February 9

Sirsa News: सुपर-100 का शेड्यूल जारी, 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं मेधावी छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Super-100 schedule released, meritorious students can apply till February 9
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी
सिरसा। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने सुपर - 100 योजना का वार्षिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस योजना के तहत जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुपर-100 योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख पहलों में से एक है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को समय रहते अपने विद्यालय के माध्यम से या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह दी गई है। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की अपलोडिंग अनिवार्य होगी, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। योजना के लेवल -1 की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र इस तरह से तैयार किए जाते हैं कि वह विद्यार्थियों की कंसेप्ट क्लियरिटी, विश्लेषणात्मक क्षमता और तर्कशक्ति की जांच कर सके। लेवल - 1 में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल - 2 के लिए बुलाया जाता है, जहां उनकी विषय ज्ञान, योग्यता और प्रतियोगी परीक्षा के स्तर पर परफॉरमेंस का आकलन किया जाता है। अंतिम चयनित विद्यार्थियों को विभाग की ओर से निशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री, हॉस्टल सुविधा और नियमित टेस्ट प्रदान किए जाते हैं।

जिलेभर में अधिकारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दिनों सुपर -100 योजना को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चला रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्र इसका लाभ उठा सकें। कई विद्यालय प्रमुखों ने बताया कि पिछले वर्षों में इस योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। कई छात्रों ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की है, जिससे जिले का नाम भी रोशन हुआ है। जागरूकता कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारी विद्यार्थियों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को किस स्तर की तैयारी करवाई जाती है और यह कोचिंग उनके भविष्य को किस तरह संवार सकती है।




इस प्रकार है सुपर-100 का शेड्यूल

- आवेदन शुरू, 13 नवंबर

- आवेदन की अंतिम तारीख, 9 फरवरी

- एडमिट कार्ड डाउनलोड, 6 फरवरी

- प्रवेश परीक्षा लेवल - 1, 11 फरवरी

- प्रवेश परीक्षा परिणाम, 15 मार्च

- प्रवेश परीक्षा लेवल - 2, 2 अप्रैल

- परिणाम, 30 अप्रैल

- कक्षा शुरू, 5 मई

--------------

इस प्रकार रहेगा जागरूकता कार्यक्रम का शेड्यूल

तारीख, खंड का नाम

- 19 नवंबर, ओढां

- 27 नवंबर, डबवाली

- 29 नवंबर, ऐलनाबाद

- 3 दिसंबर, बड़ागुढ़ा

- 6 दिसंबर, रानियां

- 11 दिसंबर, सिरसा

- 12 दिसंबर, चोपटा

-------------




मिशन बुनियाद का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके तहत जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो गए है। सभी विद्यालयों को जागरूकता कार्यक्रम करना अनिवार्य है। वहीं सुपर-100 के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। --- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article