फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Super-100 level one examination completed, 449 candidates remained absent

Sirsa News: सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा संपन्न, 449 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 06 Feb 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Super-100 level one examination completed, 449 candidates remained absent
सुपर 100 लेवल वन की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 में प्रवेश को लेकर मंगलवार को लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले के 7 ब्लॉकों में 10 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 2346 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पंजीकरण कराने वाले 449 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
परीक्षा को लेकर जिलेभर से 2795 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह, ऐलनाबाद खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला व परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार ने सिरसा व अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने खंड में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की पहले विकल्प संस्थान द्वारा कुरुक्षेत्र कैंपस में तीन दिवसीय आवसीय कोचिंग दी जाएगी। इसके बाद इन विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा होगी। लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बाद में आईआईटी व नीट की कोचिंग नि:शुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र का नाम,

हाजिर परीक्षार्थी

जीएमएसएसएसएस बप्प,
173


पीएमश्री जीएसएसएस बडागुढ़ा,
172

जीएमएसएसएसएस मंडी डबवाली,
311

जीएमएसएसएसएस ऐलनाबाद,
331

आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी कलां,
230

जीएमएसएसएसएस नाथूसरी चोपटा,
238

जीएमएसएसएसएस कालांवाली,
157

जीएमएसएसएसएस रानियां,
296

जीजीएसएसएस सिरसा,

206

जीएमएसएसएसएस सिरसा,
232

कुल,


2346




सिरसा जिला से कुल 2346 परीक्षार्थी सुपर 100 लेवल 1 की परीक्षा में शामिल हुए और लेवल 1 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की तीन दिवसीय आवासीय कोचिंग विकल्प संस्थान के द्वारा कुरुक्षेत्र कैंपस में दी जाएगी। इसके उपरांत इन विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा होगी। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed