फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sunday market will be closed

Sirsa News: रोड़ी बाजार में नहीं सजेगा संडे मार्केट, बरसाती लाइन बिछाने से रोक

Sat, 27 Jun 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
sunday market will be closed
 रोड़ी बाजार में लाइन बिछाई के चलते खोदी गई सड़क।  संवाद
नगर परिषद जाने वाले कार्यालय का रास्ता भी एक ओर से हुआ बंद, प्रत्येक रविवार को लगता है बाजार
विज्ञापन

- बड़े स्तर पर महिलाएं करती हैं खरीदारी
फोटो -- 21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के प्रमुख रोड़ी बाजार में इन दिनों बरसाती लाइन बिछाने का काम चल रहा हैं। लाइन बिछाने के बाजार क्षेत्र में व्यापक खोदाई का कार्य चल रहा है। रोड़ी बाजार में इसी खोदाई के चलते आवागमन और दुकानदारी प्रभावित हो रही है। हर रविवार को लगने वाली संडे मार्केट भी इस बार नहीं लगेगा जिससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को निराशा का सामना करना पड़ेगा।

संडे मार्केट में कपड़े, घरेलू सामान, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन इस बार निर्माण कार्य के चलते यह गतिविधि स्थगित कर दी गई है। नगर परिषद कार्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग भी एक ओर से बंद कर दिया गया है। इससे आमजन और कर्मचारियों को आवागमन में असुविधा हो रही है।प्रशासन द्वारा सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई है ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

संडे मार्केट बना आकर्षण का केंद्र
हर रविवार को रोड़ी बाजार में लगने वाला संडे मार्केट महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी करते हैं। इस बाजार में सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध होने के कारण भीड़ अधिक रहती है लेकिन इस बार निर्माण कार्य के चलते यह रौनक गायब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती लाइन का प्रोजेक्ट अहम
अधिकारियों के अनुसार, बरसाती लाइन का प्रोजेक्ट शहर के लिए बेहद अहम हैं। बाजारों में बारिश होने के कारण बड़े स्तर पर जलभराव की समस्या रहती है। इसी समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बाजारों में लाइन बिछाई जा रही है। रोड़ी बाजार में लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। रात के समय भी बाजार में काम चलता है।

कोटस
लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। रात के समय में लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इस कारण कुछ दुकानदारों को परेशानी जरूर उठानी पड़ रही है। जैसे ही निर्माण कार्य समाप्त होगा, बाजार में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
दीपक कायत, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed