फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sub Inspector of Food Supplies Department sent resignation, serious allegations against the officers

खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर ने भेजा इस्तीफा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector of Food Supplies Department sent resignation, serious allegations against the officers
खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भेजा गया पत्र। - फोटो : Sirsa
सिरसा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में चल रहे गोलमाल और आपसी खींचतान के बीच एक अधिकारी ने अपना इस्तीफा भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान विभाग के उपनिरीक्षक ने गंभीर आरोप भी लगाए। दो साल पहले रिटायर हो चुके अधिकारी पर भी हर माह 25 हजार रुपये वसूल करने के आरोप लगे हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसा कुछ होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत श्रीकांत इस समय डबवाली में तैनात हैं। श्रीकांत ने वीरवार को अपना इस्तीफा लिखित में विभाग को भेजा है। विभाग के डबवाली निरीक्षक, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को भी पत्र भेजा है। इसमें श्रीकांत ने कहा कि आप लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। कभी मुझे आप लोग कालांवाली, तो कभी ओढ़ां, तो कभी डबवाली भेज देते हैं। उपनिरीक्षक श्रीकांत ने कहा कि मेरे काम में कभी भी लापरवाही नहीं हुई है। इसका सबूत मेरी फाइल है जो पूरी तरह मेंटेन है। उपनिरीक्षक श्रीकांत ने आरोप लगाया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रहे अशोक बंसल भी मेरे से हर माह 25 हजार रुपये लेते थे। इसकी फोटो भी मेरे पास है। मैंने उनके घर पर जाकर पैैसे दिए हैं। श्रीकांत ने आरोप लगाए कि उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली से परेशान होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन

विभाग में हड़कंप, अधिकारी बोले- आरोप बेबुनियाद
खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक श्रीकांत की ओर से दिए गए इस्तीफे और अधिकारियों पर लगाए गए आरोप के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वीरवार को दिनभर विभाग के कर्मचारियों मेें यह मुद्दा चर्चा का विषय रहा। विभाग में आए दिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हैं, लेकिन अधिकारियों की आपसी खींचतान के इस मामले का खुलासा होने के बाद विभाग की किरकिरी हो रही है। हालांकि उच्च अधिकारियों ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और इस्तीफा देने वाले पर ही शराब पीने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दो साल पहले रिटायर हो चुका हूं, अब आरोप कैसे: अशोक बंसल
मैं विभाग से दो साल पहले ही रिटायर हो चुका हूं। अब इन आरोपों का क्या मतलब है। मेरे ऊपर लगे आरोप गलत है। ऐसा कभी संभव ही नहीं। यदि सच में ऐसा ही था तो दो साल तक उक्त अधिकारी चुप क्यों रहा। उसे पहले ही मेरे खिलाफ शिकायत करनी चाहिए थी।
-अशोक बंसल, सेवानिवृत्त खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा
इस्तीफा नहीं आया है: सुरेन्द्र सैनी
उपनिरीक्षक की ओर से ऐसा कोई इस्तीफा नहीं मिला है। हां वह थोड़ा परेशानी में है, इसलिए परिजनों को बुलाकर समझाया जा रहा है।
- सुरेन्द्र सैनी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed