फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students took the government's funeral

विद्यार्थियों ने निकाली सरकार की शवयात्रा

Thu, 18 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 18 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students took the government's funeral

महिला कॉलेज की मांग को लेकर नेशनल कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को फिर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के नेतृत्व में छात्राओं ने नेशनल कॉलेज से महिला विंग तक सरकार की शव यात्रा निकाली।

विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने प्रदेश सरकार, कॉलेज की प्रिंसिपल और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इससे पहले बुधवार को महिला विंग की छात्राएं गुरजीत, हरजीत, दयावंती, किरण, रजनी, पूजा, गीता, संतोष, पूजा, शैजला, वीरा, नीतू, गीतू आदि अनेक छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार कर कॉलेज के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


धरने के दौरान छात्राओं ने प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की।

हादसे के इंतजार में प्रशासन

छात्राओं ने कहा है कि कॉलेज की प्रिंसिपल छात्राओं की मांगों को मानने के बजाए उलटा उन पर ही गलत आरोप लगा रहीं हैं।
प्रशासन की ओर से गठित की गई कमेटी ने अभी तक कोई भी सुधार कॉलेज में नहीं किए। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज की बिल्डिंग काफी पुरानी है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बारिश में कॉलेज की छतों से पानी टपक रहा था। उन्हें डर है कि कॉलेज की बिल्डिंग कभी भी गिर सकता है। भवन पीडब्ल्यूडी पहले ही कंडम घोषित कर चुका है पर शायद प्रशासन को किसी बडे हादसे का इंतजार है।

छात्राओं ने बताया कि बारिश होते ही कई कमरों में काफी पानी भर जाता है और ऐसे में उन्हें बाहर बरामदे में बैठना पड़ता है।

एक किलोमीटर तक निकाली यात्रा

एबीवीपी के नेतृत्व में छात्राओं ने नेशनल कॉलेज से लेकर महिला विंग कॉलेज तक शवयात्रा निकाली। करीब एक किलोमीटर तक निकाली गई।

इस शवयात्रा में 20 से 25 विद्यार्थी शामिल हुए और महिला कॉलेज के मेन गेट के आगे नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस दौरान नगरमंत्री सुमित मेहता, अंकुर शर्मा, विपिन कंबोज और करीब 15 से 20 एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।

मांगे नहीं मानने तक जारी रहेगा आंदोलन

इस दौरान एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री सुखबीर श्योरान ने कहा कि जब तक छात्राओं पर लाठियां बरसाने वालों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता और महिला कॉलेज के नए भवन का निर्माण नहीं करता जब तक आंदोलन जारी रहेगा।


इसके लिए चाहे एबीवीपी को कितना लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े। छात्राएं अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रही हैं।

छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिले, शिक्षा ग्रहण करने के लिए उचित स्थान मिले ये उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन छात्राओं से उनका हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed