फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   students _studded lock_school gate

छात्रों ने जड़ दिया स्कूल के गेट पर ताला...

Fri, 29 Aug 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा Updated Fri, 29 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
 students _studded lock_school gate

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भगूं के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर सैकड़ों छात्रों ने ताला जड़ते हुए स्कूल प्रशासन व ग्राम पंचायत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विद्यार्थियों का आरोप है कि स्कूल की मुख्याध्यापिका ने मिड डे मील में गड़बड़झाला किया है। इसके अलावा उन्होंने स्कूल को अपग्रेड करने की भी मांग की।



बृहस्पतिवार सुबह विद्यार्थियों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ते ही मुख्याध्यापिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए छात्रों ने मुख्याध्यापिका व स्कूल स्टॉफ को स्कू ल में नहीं घुसने दिया। मुख्याध्यापिका शरणपाल कौर ने बड़ागुढ़ा पुलिस के साथ मिलकर गुस्साए विद्यार्थियों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उग्र छात्र नहीं माने और नारेबाजी जारी रखी।

विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद तकरीबन 3 घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी पवन सुथार व अन्य मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्रों ने किसी की न सुनते हुए रोष प्रदर्शन जारी रखा। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि स्कूल में मुख्याध्यापिका ने मिड डे मील में हेरफेर करते हुए 12 बोरी चावल और 8 कट्टे गेहूं खुर्दबुर्द किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मिड डे मील की कुक रोशनी देवी और इंद्रावती ने बताया कि उन्होंने इस विषय में 11 अगस्त को बीईओ को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।



विद्यार्थियों ने मिड डे मील में गड़बड़झाले के आरोपों के साथ-साथ स्कूल को अपग्रेड करने की भी मांग उठाई। आरोप था कि मुख्याध्यापिका शरणपाल कौर ने भेदभाव के चलते योग्य स्टॉफ को बदलवा दिया, जिस वजह से स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



सूचना पाकर भी ग्राम सरपंच नसीब कौर ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई, जिसके चलते गुस्साए छात्रों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ भी नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने के बाद भी छात्रों ने ताला नहीं खोला। वहीं मुख्याध्यापिका ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।




बीईओ पवन सुथार ने बताया कि वे छात्रों को समझाने गए थे लेकिन वे नहीं माने। स्कूल प्रबंधक पर जो आरोप लगे हैं उनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। रही बात स्कूल को अपग्रेड करने की, अगर कक्षा 6 से 8 तक अगर 200 छात्र हैं तो स्कूल सबसे पहले मैट्रिक तक अपग्रेड होता है। पूरे विवरण की रिपोर्ट उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed