फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students released merit list will be able to submit fees online from today

मेरिट सूची जारी विद्यार्थी आज से ऑनलाइन जमा करा सकेंगे फीस

Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students released merit list will be able to submit fees online from today
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं की वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। 2 अक्टूबर से मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी की कटऑफ अधिकतम 94.6 प्रतिशत तो वहीं नेशनल कॉलेज की 88 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। उनकी पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। वीरवार को जारी हुई मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को अब 5 अक्टूबर तक अपनी फीस कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरनी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ही मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों को उनके रजिस्ट्रर मोबाइल नंबर या ईमेल पर फीस भरने को लेकर एक लिंक भेजा जाएगा। जहां विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे देखें मेरिट सूची में अपना नाम
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली मेरिट सूची में नाम देखने के लिए विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। विद्यार्थी डीएचईएडमिशनस.एनआईसी.इन पेज को खोलकर साइड में बने तीन लाइन बार पर पर क्लिक करें। क्लिक के बाद मेरिट लिस्ट का विकल्प आएगा। जिसे खोलने के लिए विद्यार्थी को लॉगइन में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा। जिसके बाद विद्यार्थी को अपने स्टेटस का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राजकीय नेशनल कॉलेज में बीए कक्षा की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में कटऑफ 94.6 प्रतिशत और बीकॉम की 94.4 प्रतिशत रही है। वहीं नेशनल कॉलेज में बीए की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में 88 प्रतिशत, बीकॉम में 95.2 प्रतिशत, बीएससी नॉन मेडिकल में 91.6 प्रतिशत व बीएससी मेडिकल में 89.4 प्रतिशत, ऑर्नर अर्थशस्त्र में 94 प्रतिशत और बीए इवनिंग में 41.8 प्रतिशत रही।

कोट्स
विद्यार्थी डीएचसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर अपना मेरिट सूची में नाम देख सकते हैं। लॉगइन करने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। मेरिट सूची में नाम देखने व फीस भरने के लिए कोई भी विद्यार्थी कॉलेज में न आएं।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed