फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students received training in basic first aid

Sirsa News: विद्यार्थियों ने प्राप्त किया बेसिक प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students received training in basic first aid
स्कूल में विद्या​र्थियों को जागरूक करते हुए रेड क्रॉस की टीम।
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी की शाखा सैंट जॉन एंबुलेंस (इंडिया) की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेसिक प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सचिव लाल बहादुर ने बताया कि रोड रूल्स लाईफ टूल्स के तहत विद्यालयों में 8 से 14 जुलाई तक पोस्टर मेकिंग, नारे लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

वहीं यातायात नियमों, प्राथमिक सहायता व सीपीआर के प्रति संबंधित विभागों की ओर से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि संस्था के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी व अन्य प्राथमिक सहायता प्रवक्ताओं की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, चतरगढ़ पट्टी, कीर्ति नगर, महाबीर दल स्कूल सिरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा को छात्र-छात्राओं को रक्तस्राव को रोकने की विधियां, फ्रैक्चर, कृत्रिम सांस, बेहोशी, सदमा व सीपीआर इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जय श्री हाई स्कूल, श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक हाई स्कूल, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीआरजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सावन पब्लिक स्कूल, सिरसा स्कूल सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरपुर, वैदवाला, नेजाडेला कलां, शाहपुर बेगू व फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर में भी विद्यार्थियों को कुशल प्राथमिक सहायक की समाज में भूमिका व प्राथमिक सहायता के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को एक कुशल प्राथमिक सहायक की ओर से सहायता प्रदान करके डॉक्टरी सहायता मिलने तक रोगी का जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed