फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of class I and II were trained to hold on to Hindi

हिंदी पर पकड़ के लिए पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को कराया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students of class I and II were trained to hold on to Hindi
सिरसा। राजकीय स्कूलों के पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को हिंदी का प्रारंभिक भाषा का ज्ञान देने के लिए लर्निंग लेंग्वेज फाउंडेशन की ओर से प्रारंभिक भाषा शिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जो बच्चों को प्रारंभिक भाषा और साक्षरता कौशल सीखने का आधार बन रहा है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों की दूसरी कक्षा के 11977 बच्चें व केवल सिरसा ब्लॉक से तीसरी कक्षा के 2745 बच्चें प्रारंभिक भाषा शिक्षण का कार्य वर्कबुक में कर रहे है। वहीं पहली कक्षा के 9399 बच्चों को पढ़ाने के लिए वर्क बुक तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं में पहली और दूसरी कक्षा तक के बच्चों का ऑफलाइन कक्षा जैसी पढ़ाई करवाने के लिए लर्निंग लेंग्वेज फाउंडेशन की ओर से प्रारंभिक भाषा शिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रारंभिक भाषा शिक्षण के अंतर्गत बच्चों के सीखने के लिए स्टेशनरी तथा अन्य सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा घर में रहकर भी बच्चे कैसें सीख सकते हैं इसके लिए अभिभावक को जागरूक करने के लिए एलएलएफ द्वारा हर समुदाय में पोस्टर व लीफ लेट्स के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दिए गई वर्कबुक के अनुसार ही बच्चों को योजना अनुसार व्हाट्सएप पर बनाए ग्रुप पर गृहकार्य भेजा जाता है। व्हाट्सएप पर भेजे गए नोटिफिकेशन में बच्चों को वर्क बुक के कौन से पेज का कार्य करना है तथा कार्य को कैसे करना है इसकी जानकारी दी जाती है। इससे बच्चों को बहुत अधिक समय तक ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होती है। अभिभावक भी अपने बच्चों को यह काम आसानी से करवा सकते हैं।
फाउंडेशन की तकनीकी टीम देखती है बच्चों के काम
वर्कबुक में दिए गए होमवर्क को प्रतिदिन चेक करने के लिए और अभिभावक को प्रोत्साहित कर बच्चों का गृहकार्य करवाकर साझा करने का कार्य फाउंडेशन की तकनीकी टीम करती है। जो कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को गृहकार्य से जोड़ने में मदद भी करती है। साथ ही जो बच्चे प्रत्येक सप्ताह अच्छा कार्य करके ग्रुप में भेजते हैं उनके अभिभावक को अच्छा कार्य करवाने के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
वर्कबुक प्रिंट करने से पहले बच्चों की होती है समीक्षा
लर्निंग लेंग्वेज फाउंडेशन बच्चों को हिंदी प्रारंभिक भाषा का ज्ञान देने के लिए वर्क बुक का प्रयोग करती है। बच्चों की वर्कबुक तीन माह तक का पाठ्यक्रम होता है। वर्कबुक प्रिंट करवाने से फाउंडेशन टीम के सदस्य ब्लॉक क्लस्टर हेड के साथ मिलकर बच्चों के पहली से दूसरी कक्षा तक के बच्चों की समीक्षा की जाती है। बच्चों की कमजोर कड़ी को पकड़ देने के आधार पर ही वर्क बुक में पाठ्यक्रम डाला जाता है।

बच्चों का शुरूआती वर्षों में ही हिंदी प्रारंभिक भाषा शिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से तैयार करने की कोशिश की जा रही है। जिससे भविष्य में बच्चों को हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ बन सके। फाउंडेशन सदस्य पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को वर्कबुक के माध्यम से कार्य करवाया है। साथ ही बच्चों के घरों में जाकर भी कार्य चेक करते हैं।
-जितेंद्र नेगी, जिला संयोजक, एलएलएफ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed