{"_id":"75dca8c35e29141d1a191c49e65a5922","slug":"students-dissatisfied-with-the-suicide-of-70-percentage-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रतिशत अंकों से असंतुष्ट छात्र ने की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 प्रतिशत अंकों से असंतुष्ट छात्र ने की आत्महत्या
sirsa
Updated Fri, 20 Jun 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक आने से असंतुष्ट छात्र ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चौपटा थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। गांव कागदाना निवासी संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार चौपटा में कक्षा बारहवीं में पढ़ता था। हाल ही में परीक्षा परिणाम में संदीप के 70 प्रतिशत अंक आए थे। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि संदीप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं था और परेशान रहने लगा। पिता ने उसे समझाया भी कि 70 प्रतिशत अंक काफी होते हैं लेकिन संदीप पर कोई असर नहीं हुआ। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो में बतौर चालक के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया और करीब 11 बजे उसके पास फोन आया कि संदीप अचेत हालत में घर के अंदर पड़ा है। पिता कृष्ण ड्यूटी बीच में छोड़कर घर लौटा और डॉक्टर को बुलवाया। डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की
जांच अधिकारी एएसआई देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की
जांच अधिकारी एएसआई देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन