फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students demonstrated for the demand of reservation in teacher recruitment, police took them out before burning the effigy

टीचर भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने निकाला बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for the demand of reservation in teacher recruitment, police took them out before burning the effigy
विद्यार्थियों से बातचीत करता पुलिस प्रशासन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पार्ट टाइम टीचर्स भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर धरनारत विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने वीसी का पुतला फूंकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें कैंपस से बाहर कर दिया। गुस्साए छात्र गेट पर ही डट गए और नारेबाजी करके रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया जिसे बाद में छोड़ा।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले विद्यार्थियों ने बुधवार से सीडीएलयू के गेट के बाहर धरना शुरू किया है। छात्र नेता रविंद्र बाल्याण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वीसी का पुतला फूंकने की योजना बनाई। विद्यार्थियों ने पुतला लेकर सीडीएलयू कैंपस में प्रवेश कर दिया और वीसी ऑफिस की ओर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए चल पड़े। इसी दौरान सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो गया। इसलिए सीडीएलयू प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया। डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर आ गया। छात्रों ने वीसी ऑफिस की ओर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

नारेबाजी करके रोष जताया
वीसी ऑफिस की ओर जाने का प्रयास करने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने योजना बनाई की मुख्य गेट के सामने स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के पास पुतला फूंका जाए। लेकिन पुलिस ने यहां भी विद्यार्थियों को नहीं रुकने दिया। इसी दौरान विद्यार्थियों और पुलिस कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने धक्के देकर प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को कैंपस से बाहर कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी छात्र को पकड़ लिया और पुलिस गाड़ी में बैठा दिया। इससे प्रदर्शनकारी छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने गेट पर ही एकत्र होकर नारेबाजी की और रोष जताया। बाद में पुलिस ने छात्र को छोड़ दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्र से मारपीट की है जबकि डीएसपी ने इंकार कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने अपने वाहनों में बैठाकर सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को भुम्मणशाह चौक से होते हुए धरनास्थल पर पहुंचा दिया।

विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते डीएसएफआई छात्र संगठन।

विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते डीएसएफआई छात्र संगठन।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed