{"_id":"620a9ef76116930f987ba505","slug":"students-can-apply-online-for-nmms-exam-till-march-2-sirsa-news-hsr62431746","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमएमएस परीक्षा के लिए विद्यार्थी 2 मार्च तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमएमएस परीक्षा के लिए विद्यार्थी 2 मार्च तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंधी विभाग की ओर से सभी जिला अधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र से अवगत करवा दिया गया है। परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच. ओआरजी. इन व एससीईआरटी की वेबसाइट एससीईआरटीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते हैं। विद्यार्थी 10 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों मैट (मानसिक योग्यता परीक्षण) व सेट (बौद्धिक योग्यता परीक्षण) में आयोजित होगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति माह एक हजार रुपये की राशि मिलेगी।
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए नियम व शर्तें
परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी/अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 8वीं कक्षा में पढ़ रहे हो तथा उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा इन्हीं विद्यालयों से पिछले साल पास की हो। इसके साथ-साथ विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय 1.50 लाख से तक होनी चाहिए। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी ए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसी बी वर्ग को 11 फीसदी, एससी वर्ग को 20 फीसदी एवं दिव्यांग को 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
लिखित परीक्षा के होंगे दो भाग
पहली परीक्षा मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि को जांचने के लिए बहुविकल्प प्रकार के एक-एक अंक के 90 प्रश्न होंगे। वहीं सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। भाग दो में बौद्धिक योग्यता परीक्षण में बहुविकल्प प्रकार के एक-एक अंक के 90 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। मानसिक योग्यता परीक्षण का केवल एक भाग है, जबकि बौद्धिक योग्यता परीक्षण के तीन उपभाग हैं। जिसमें विज्ञान 35 अंक, गणित 20 अंक, सामाजिक विज्ञान 35 होंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की ओर से सभी जिला अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र से अवगत करवा दिया गया है। परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
-नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ सिरसा।
इस प्रकार की परीक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए काफी कारगर सिद्ध होती हैं, जो अपना शैक्षिक स्तर सुधारना चाहते हैं। पूर्व में भी जिले के सैकड़ों विद्यार्थी इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने का प्रयास करें।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।