फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students are facing problem in online registration

विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही है परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students are facing problem in online registration
सिरसा। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की गई थी। विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है। विद्यार्थी पंजीकरण का समय निकलने के डर से आईटीआई में जाकर पूछताछ कर रहे हैं परंतु कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए 15 अगस्त तक समय दिया गया है। 10वीं कक्षा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट घोषित विद्यार्थी प्री-रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा है। पंजीकरण ना होने की स्थिति में विद्यार्थी जानकारी लेने के लिए आईटीआई पहुंचे रहे हैं। वहां पर भी उन्हें कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थी आईटीआई के अध्यापकों से भी पूछताछ कर रहे हैं लेकिन मुख्यालय की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी ना होने पर वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। विद्यार्थी द्वारा अपने स्तर पर पोर्टल पर आने वाली समस्या को जब ई मेल भेज मुख्यालय को सूचित किया गया तो उसे ओटीपी की समस्या को जल्द सुलझाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सहायता के लिए नहीं लगे हेल्प डेस्क
कोविड के चलते इस बार आईटीआई में हेल्प डेस्क नहीं लगे हुए। दाखिला पंजीकरण में आने वाले परेशानियों को लेकर विद्यार्थी आईटीआई तो पहुंचे रहे हैं। लेकिन उन्हें गेट से यह कहकर वापस घर भेजा जा रहा है कि दाखिला प्रक्रिया को लेकर मुख्यालय से अभी को गाइडलाइन नहीं जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड की जानकारी के लिए नहीं जारी हुई वीडियो
आईटीआई द्वारा विद्यार्थियों को ट्रेड की जानकारी देेने के लिए 4 मिनट की वीडियो बनाकर आईटीआई के पोर्टल पर अपलोड करनी थी। विभाग के पोर्टल पर अभी तक जानकारी के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं दिया गया, जिसमें वीडियो देखकर विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सके। वीडियो का मकसद था कि विद्यार्थी जिस ट्रेड में दाखिला ले रहा है उनकी पूर्ण जानकारी उसमें दी जाएंगी। साथ ही उस ट्रेड में रोजगार के क्या अवसर रहेंगे इसकी जानकारी भी होगी।

मुख्यालय की ओर से प्री रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं है। प्री रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्या के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
-लाल चंद रेवारियां, प्राचार्य आईटीआई सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed