{"_id":"665e292dcac1d42e9e0db604","slug":"student-who-came-to-appear-for-examination-attacked-with-sticks-case-registered-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120587-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परीक्षा देने आए विद्यार्थी पर लाठी-डंडो से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परीक्षा देने आए विद्यार्थी पर लाठी-डंडो से हमला, केस दर्ज
Tue, 04 Jun 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीएमके कॉलेज में परीक्षा देने आए विद्यार्थी पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी अलीपुर टीटू खेड़ा ने बताया कि वह अपनी वेंटो गाड़ी में सवार होकर संजय कॉलोनी स्थित सीएमके कॉलेज में दोपहर के सत्र में परीक्षा देने आया था। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक का था। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह कॉलेज से बाहर आया तो 10-12 लड़के उसकी गाड़ी के पास पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और सिर पर चोट लगी।
गुरजीत ने बताया कि हमलावरों से जान बचाने के लिए वह कॉलेज की तरफ भागा। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो तू जिंदा बच गया, आइंदा मिला तो तेरे को जान से मार देंगे। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।