{"_id":"679bbaa5e27c4ebd040c5fb7","slug":"student-anshdeeps-model-stood-second-at-the-state-level-will-be-attached-to-the-grill-of-the-ladder-and-will-take-the-wheelchair-up-can-also-be-used-as-a-bed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132353-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अंशदीप का मॉडल राज्यस्तर पर रहा द्वितीय : सीढ़ी की ग्रिल से अटैच होकर ऊपर ले जाएगी व्हीलचेयर, बेड के रूप में भी कर सकते हैं प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अंशदीप का मॉडल राज्यस्तर पर रहा द्वितीय : सीढ़ी की ग्रिल से अटैच होकर ऊपर ले जाएगी व्हीलचेयर, बेड के रूप में भी कर सकते हैं प्रयोग
Thu, 30 Jan 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी के छात्र अंशदीप ने व्हीलचेयर का ऐसा मॉडल बनाया है, जिससे मरीजों व दिव्यांगों की जिंदगी आसानी हो सकती है। यह व्हीलचेयर सीढि़यों की ग्रिल के साथ अटैच होकर स्वयं ही मरीज या दिव्यांग को ऊपर पहुंच जाएगी। इसको एक बैड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा व्हीलचेयर को वॉकर भी बनाया जा सकता है।
छात्र अंशदीप के इस मॉडल को राज्यस्तर पर दूसरे स्थान मिला है। अंशदीप ने बताया कि उसने आसपास के मरीजों व दिव्यांगजनों से बातचीत कर इस प्रकार की व्हीलचेयर का मॉडल बनाने का सोचा। इसके बाद अपनी तैयारियों में जुट गया। इसमें उनके शिक्षक कमल किशोर ने उसका मार्गदर्शन किया।
युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से 29 और 30 जनवरी को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम में राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में अलग-अलग उपविषयों में सिरसा जिले से पांच विद्यार्थियों ने अपने मॉडल्स प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में शिक्षक कमल किशोर के मार्गदर्शन में उपविषय भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी से छात्र अंशदीप के मॉडल स्मार्ट केयर डिवाइस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रदर्शनी में इन विद्यार्थियों ने पेश किए अपने मॉडल
स्कूल का नाम, छात्र का नाम, मॉडल का नाम
- आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, छात्र अंशदीप, मॉडल स्मार्ट केयर डिवाइस
- आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, छात्रा काजल, मॉडल स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा, छात्रा परमप्रीत, मॉडल स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी, छात्रा सिमरन, गणित का मॉडल सबसे छोटी दूरी
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर, छात्रा प्रांचल, मॉडल पराली प्रबंधन
::::::::::::::::::::::::::
वर्जन
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, नवाचार और आविष्कार के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। विजेता विद्यार्थी को बधाई। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनकी प्रतिभा में निखरा आता है। -बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
::::::::::::::::::::::::::
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। जिले से पांच विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। सिरसा जिला के लिए गर्व की बात है कि अंशदीप के मॉडल ने राज्यस्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। - डाॅ. मुकेश कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।