फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strong protest expressed against early closure of water in the canal

Sirsa News: नहर में पानी जल्दी बंद करने पर जताया कड़ा विरोध

Mon, 09 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Strong protest expressed against early closure of water in the canal
नहर पर खड़े होकर किसान प्रदर्शन करते हुए। 
रोड़ी। सिंचाई विभाग नहरों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं कर सका है। इस कारण 15 दिन के बजाय आठ दिन में ही नहर का पानी रोक दिया गया है। इससे चिंतित गांव रोड़ी के किसानों ने पंजाब के कुसला हेड पर जाकर नहरी विभाग के खिलाफ रोष जताया। वहीं, अधिकारी ने बताया कि नहर में पानी की आपूर्ति कम हुई है। इसलिए समय आपूर्ति का घटाया गया है।
विज्ञापन


किसान विश्वजीत सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गमदूर सिंह, केवल सिंह, मेजर सिंह, भिंदर सिंह, राजप्रीत सिंह, बिंदर सिंह ने बताया कि पहले 15 दिन सिंचाई करने के लिए नहर में एक से 15 दिसंबर तक लगातार पानी छोड़ा जाना था लेकिन नहरी विभाग से इस साल सिर्फ आठ दिन पानी देकर नहर में आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

इस कारण सूखे खेतों में गेहूं की बिजाई करने के बाद वह सिंचाई नहीं कर पाए हैं जबकि बुवाई के बाद फसल को पानी चाहिए। बिना पानी के बीज खराब हो जाएगा। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। अन्यथा किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम नहीं हो रही किसानों की परेशानी
किसानों ने बताया कि उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। पहले किसानों को खाद के लिए लाइन में लगना पड़ा। उसके बाद पराली प्रबंधन कराने वालों ने परेशान किया तो सरकार ने एफआईआर तक दर्ज करवा दी। अब नहरों में पानी न छोड़कर सिंचाई विभाग परेशान कर रहा है।


---------------
हमारे क्षेत्र की नहरों में 2,800 क्यूसेक पानी पहुंचना था लेकिन इनमें सिर्फ 2,000 क्यूसेक पानी पहुंचा है। इसी से सभी किसानों को पानी की आपूर्ति की जानी है। इसलिए पहले इस क्षेत्र में बहने वाली नहरों में पानी छोड़ा गया था। अब उसे बांट कर सात दिन दूसरी ओर चोरमार क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ा गया है। - संदीप शर्मा, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed