फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strike continues against e-name system, agent will fast unto death from tomorrow

ई नेम प्रणाली के विरोध में हड़ताल जारी,आढ़ती कल से करेंगे आमरण अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Strike continues against e-name system, agent will fast unto death from tomorrow
अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती एसोसिएश के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ई नेम प्रणाली के खिलाफ आढ़तियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष चल रहे आढ़तियों के धरने को इनेलो ने समर्थन किया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि 23 सितंबर से आढ़ती आमरण अनशन करेंगे। सिरसा में प्रेम बजाज अनशन करेंगे।
विज्ञापन

इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने कहा कि सरकार आढ़तियों को समाप्त करना चाहती है। युवा नेता गोकुल सेतिया ने कहा कि किसान आढ़ती के रिश्ते और भाईचारे को ई नेम प्रणाली के माध्यम से सरकार खत्म करना चाहती है। सीपीआई नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि ई नेम, ई ट्रेडिंग और ई ऑक्शन जैसे काले कानून आढ़तियों पर थोपकर सरकार अव्यवहारिक निर्णय ले रही है। जिससे किसानों को भी भारी परेशानी आएगी।
विज्ञापन

भूख हड़ताल कर ई नेम प्रणाली को वापस लेने की मांग
अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से राजेंद्र कंबोज, सुरेंद्र कुमार, देसराज, वचित्र सिंह व राजकुमार ने भूख हड़ताल पर बैठकर ई नेम प्रणाली को वापस लेने की मांग रखी। इस मौके पर महावीर शर्मा, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, रणधीर जोधकां, विनोद बैनीवाल, विनोद कंबोज, भगवान कोटली, सुधीर ललित, दीपक मित्तल, रूलीचंद गांधी, हरदीप सरकारिया, बृजलाल जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed