फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strictness of police, challans of 14 thousand 639 drivers without number plates

पुलिस की सख्ती, बिना नंबर प्लेट के 14 हजार 639 वाहन चालकों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strictness of police, challans of 14 thousand 639 drivers without number plates
यातायात नियमों का उल्लंघन करवाने वाले वाहन चालकों पर बीते एक वर्ष से पुलिस द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है। ओवर स्पीड, बिना लाइसेंस, मोटरसाइकिल पर बिना हैल्मेंट, बीमा, आरसी और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों के चालान किए जा रहा है। हालांकि इसके लिए पुलिस की ओर से जागरूक अभियान भी चलाया जाता है। ताकि लोग जागरूक होकर नियमों का पालन कर सके।
विज्ञापन

वहीं 2020 से 2021 में एक साल अवधि के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार 639 ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा है जिनकी नंबर प्लेट सही नहीं थी या नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी वाली नहीं थी। जनवरी से लेकर दिसंबर 2021 तक के ट्रैफिक चालान में दर्ज आकड़ों के अनुसार 1501 वाहन चालक ऐसे भी पाए गए हैं जो निर्धारित गति से तेज वाहनों को दौड़ा रहे थे। इन वाहन चालकों पर जुर्माना कर दिया गया है तथा कुछ के तो ड्राइविग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। एक साल की अवधि के दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवार होने पर 750 को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

-----
वाहन पर स्टंट करना भी पड़ा महंगा, कटा चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बेवजह रोड पर ब्रेक लगाने के मामले में भी चालान किए हैं। ब्रेक विद आउट रिजन के कालम में 2746 लोगों का चालान दिखाया है। इनमें से ज्यादातर वो वाहन चालक हैं जो चलते-चलते स्टंट करने से नहीं चूकते हैं। पुलिस ने 5317 के गलत दिशा में वाहन चलाने के चालान भी किए हैं जो सिरसा में चालान का एक बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शराब पीकर वाहन चलाते 75 पकड़े
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में भी चालान किए हैं। 75 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। पुलिस निर्देशों की अवमानना के मामले में भी चालान हुए हैं। 94 ऐसे वाहन चालकों को इस नियम के तहत चालान का सामना करना पड़ा है।
------
वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने पर भी हुई कार्रवाई
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं की जा सकती है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। फिर भी लोग मान रही हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस केवल 58 लोगों को ही पकड़ पाई है जो वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। सिरसा में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाहन चलाने वालों की संख्या इस बार कम आई है और इस नियम के तहत 249 के ही चालान हुए हैं।

------
वर्जन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से सख्ती की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर खुद की जान तो खतरें में पड़ती है और दूसरों की जान को भी खतरा होता है। अलग-अलग स्थानों पर नाके लगा वाहन चालकों के दस्तावेजों को जांचा जाता है। अगर दस्तावेज पूरे नहीं होते तो उनका चालान किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed