फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stresses the importance of maintaining standards

Sirsa News: मानकों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Stresses the importance of maintaining standards
सिरसा।लघु सचिवालय में बैठक के दौरान मौजूद ​शिक्षा विभाग के ​अ​धिकारी व अन्य। विभाग
सिरसा। लघु सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में व्याख्याताओं और हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा जिले के सदस्यों की अभिनंदन, शिष्टाचार एवं चिंतन बैठक का वीरवार को आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई व जिला परियोजना समन्वयक सुभाष फुटेला ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस बैठक में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने, सहयोग को मजबूत करने और जिले में शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने शैक्षणिक परिदृश्य को आकार देने में शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की सराहना की। उच्च शिक्षण मानकों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्य से आगे बढ़कर छात्रों को शिक्षित करें और इस प्रतिस्पर्धी युग में उन्हें आगे बढ़ने में सक्षम बनाएं। सुभाष फुटेला ने जिला स्तरीय कार्यभार जैसे सीईटी, एचटीईटी, मैराथन/साइक्लोथॉन आदि को सफलतापूर्वक पूरा करने में शिक्षकों के योगदान और समर्पित प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मनहर जिला सचिव एचएसजी ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न की गई गतिविधियों और कार्यभार का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं को विम्मी लेक्चरर, गगनदीप कौर, भानुप्रिया, व अन्य महिला लेक्चररों की ओर से सम्मानित किया गया।


सुभाष फुटेला को भी इस अवसर पर उपस्थित पुरुष लेक्चररों की ओर से सम्मानित किया गया। इस बैठक में शिक्षा विभाग के नोडल अमित मनहर, सतपाल पारीक, प्राचार्य मूलचंद, प्राचार्य कृष्णा रानी, मुकेश कुमार, विशाल मदान, कृष्ण सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed