फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street lights of the city will be lit with a single button, the system will be connected to the command center

एक बटन से जगमग होगी शहर की स्ट्रीट लाइटें, कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा सिस्टम को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Street lights of the city will be lit with a single button, the system will be connected to the command center
आमजन की समस्याएं सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Sirsa
सिरसा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइट सिस्टम को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे एक ही समय में स्ट्रीट लाइट को ऑन व ऑफ किया जा सके। इससे न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि बल्ब फ्यूज आदि की समस्या भी नहीं रहेगी। खराब लाइटों की 24 घंटों में मरम्मत भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। पार्कों में स्वच्छता के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले व व्यायाम के उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए विशेष बजट अलॉट कर दिया गया है। अब जल्द ही सिरसावासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज बनने से जिला व आसपास के क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को तुरंत समाधान के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के विजेताओं को 13 को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित करेगी प्रदेश सरकार : उप मुख्यमंत्री
सिरसा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात मेडल जीते हैं। जिसमें से तीन मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 13 अगस्त को सम्मान समारोह में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उप मुख्यमंत्री ने खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा व कुश्ती में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों बाद देश की हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना स्थान अर्जित किया है। यह हम सबके लिए बड़े गर्व का विषय है। वर्तमान समय में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम या ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड खेलों का क्रेज बढ़ रहा है और देश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक स्वरूप प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed