{"_id":"6a400fb55cf9171f340f42a0","slug":"stone-cutter-machine-thief-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160643-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पत्थर कटाई मशीन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मशीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पत्थर कटाई मशीन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मशीन बरामद
Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -- - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी चौकी ने पत्थर कटाई मशीन चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई मशीन भी बरामद कर ली है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी बुधराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 जून की रात्रि को एक अज्ञात युवक उसके मकान में घुस आया और वहां रखी पत्थर कटाई मशीन चोरी कर भाग गया। शिकायत के आधार पर शहर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ अजय निवासी गांव नगोकी, हाल जेजे कॉलोनी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पत्थर कटाई मशीन भी बरामद कर ली गई।