{"_id":"5769a5124f1c1bcb63b48597","slug":"stem-cell-treatment-optic-atrophy-shah-satnam-ji-hospital-operation-succeed-health-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेम सेल से लौटाई आंखों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेम सेल से लौटाई आंखों की रोशनी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में असाध्य मानी जाने वाली बीमारी आप्टिक एट्रोफी(आंख की नस के सूखने) से पीड़ित एक रोगी की नेत्र ज्योति लौटाकर नया आयाम स्थापित किया है। डॉ. आदित्य इंसां व डा. पुनीत इंसां ने रोगी के बोन मेरो से स्टेम सेल लेकर इस बीमारी का इलाज किया।
विज्ञापन
फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी मोनिका पुत्री देसराज की बाईं आंख से करीब तीन साल पहले दिखाई देना बंद हो गया था तथा देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में जांच व इलाज करवाने के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं हुआ था। डॉ. आदित्य इंसां ने एक सप्ताह पूर्व मोनिका का स्टेम सेल से उपचार किया और मात्र एक सप्ताह के बाद ही मोनिका की दृष्टि में काफी हद तक सुधार हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में डॅा. आदित्य इंसां ने बताया कि मोनिका को करीब तीन साल पहले बाईं आंख से दिखाई देना बंद हो गया था तथा उसे चक्कर आते थे। परिजन उसे बठिंडा , हिसार, दिल्ली एम्स आदि जगहों पर ले गए लेकिन कहीं से भी कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विज्ञान के अनुसार यह असाध्य बीमारी है , जिसका उपचार ही संभव नहीं है। इस बीमारी में आंख की नस सूखने लगती है और मरीज को दिखना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले मोनिका का स्टेम सेल विधि से उपचार किया। पहले उसे ऊपर वाला अक्षर भी दिखाई नही देता था लेकिन उपचार के एक सप्ताह बाद ही उसकी दो लाइन विजन बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का कारण अनुवांशिक या बचपन में डीएनए में बदलाव है। उन्होंने बताया कि स्टेम सेल तकनीक में नस में जो फाइबर काम करना बंद कर देते हैं वो फिर से सक्रिय हो जाते हैं। मोनिका की माता संतोष इंसां ने ऑपरेशन के बाद अब मोनिका अच्छी तरह देखने लगी है।