{"_id":"672fa1fefd9f64c86b0dd9f3","slug":"state-child-rights-protection-commission-team-conducted-surprise-inspection-checked-school-vehicles-and-issued-challan-to-four-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128278-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, स्कूल वाहनों की जांच कर चार के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, स्कूल वाहनों की जांच कर चार के काटे चालान
Sat, 09 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर थाना में इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के साथ बैठक करते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने शनिवार को स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलिसी के तहत वाहन फिटनस, रूट प्लेट, बीमा, लाइसेंस, फस्ट एड बाक्स, सीसीटीवी कैमरा, चालक ड्रेस, अग्निशामक उपकरण, स्पीड गवर्नर, आवश्यक हेल्पलाइन नंबर आदि को जांच की गई। इस दौरान नियमों के अनदेखी के चलते चार स्कूल बसों के चालान काटे गए।
हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि जिन स्कूलों की बसों में कमी पाई गई है, उनके स्कूलों को इन्हें सही करने बारे दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरटीए व ट्रैफिक पुलिस को इस अभियान को निरंतर जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूलों से 15 दिन में सुरक्षित वाहन पॉलिसी को क्रियान्वयन करवाना सुनिश्चित करें व समय-समय पर इसकी जांच करें। सदस्यों ने जांच से पहले आरटीए, एसआईपीयू, जिला शिक्षा विभाग, जिला बाल सरंक्षण कार्यालय, अग्निशमन कार्यालय, यातायात पुलिस आदि के साथ वाहन पॉलिसी के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया।
असुरक्षित वाहनों से अपने घर के चिरागों को स्कूल न भेजें : लाठर
हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला ने अधिकारियों के साथ शनिवार को निजी स्कूल में आयोजित पीटीएम में अध्यापकों व अभिभावकों को स्कूल वाहन पॉलिसी के बारे में जागरूक किया। अनिल लाठर ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी गंभीर है। पूरे राज्य में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का सही अनुपालन करवाना ही आयोग का उद्देश्य है ताकि बच्चों के साथ कोई और दुर्घटना न हो पाए। आयोग के सदस्यों ने माता-पिता से आह्वान किया कि वे अपने घर के चिरागों को असुरक्षित वाहनों से स्कूल न भेजें। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी गुरप्रीत कौर, संरक्षण अधिकारी डॉ. अंजना, प्रदीप, हुकमचंद्र, एसएचओ शमशेर सिंह, एसआई छोटू राम, राजेन्द्र, राम प्रताप, अमित कुमार, कुलदीप, अर्शदीप, यशपाल आदि उपस्थित रहे।