{"_id":"62a7785d1394263ba6798247","slug":"started-stealing-for-supply-of-drugs-accused-arrested-with-14-bikes-sirsa-news-hsr6341953150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आपूर्ति के लिए करने लगा चोरी, 14 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के आपूर्ति के लिए करने लगा चोरी, 14 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सीआईए सिरसा, ऐलनाबाद थाना व एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने चोरी किए गए 14 बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सुनील निवासी गांव लुदेसर के रूप में हुई है। आरोपी नशे करने का आदी है और बाइक चोरी कर उनके पार्ट बेच कर नशे की आपूर्ति करता था। आरोपी को पहले ही अदालत ने भगौड़ा घोषित कर रखा है।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सात जून को ऐलनाबाद कस्बा से एक बाइक चोरी हुआ था। मामले की जांच करते हुए संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी संदीप उर्फ सुनील को चोरी की गई बाइक के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में शहर सिरसा के सिविल लाइन तथा शहर थाना क्षेत्र के अलावा रानियां क्षेत्र से बाइक चोरी की 13 अन्य वारदात भी कबूल ली। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 14 बाइक बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ करने के बाद पता चला है कि आरोपी बाइक चोरी करने के बाद मिस्त्री के पास जाकर टायर बदलने के बहाने या कोई और पार्ट बदलने के बहाने चोरी के बाइक का सामान बेच कर अपने नशे की पूर्ति करता है।
जानलेवा हमला करने के मामले में है भगोड़ा
सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चोपटा थाना में दर्ज जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत द्वारा पीओ घोषित है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जिला के अन्य थानों तथा सीमा के साथ लगते अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचित किया गया है।