{"_id":"604264068ebc3e592368f3a5","slug":"start-blood-bank-sirsa-news-sirsa-news-rtk598494132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, हर व्यक्ति जरूरतमंदों के लिए करें महादान : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, हर व्यक्ति जरूरतमंदों के लिए करें महादान : उपायुक्त
विज्ञापन
कस्बा वासियों को अब आपातकालीन समय में रक्त के लिए सिरसा या बठिंडा रेफर करने की आवश्यकता नहीं रहेगी, क्योंकि अब यह सुविधा डबवाली में ही ब्लड बैंक में उपलब्ध होगी। डबवाली नागरिक अस्पताल बने ब्लड बैंक का उद्घाटन शुक्रवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने उद्घाटन किया।
उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर स्थापित होने वाला यह प्रदेश का पहला ब्लड बैंक है, जोकि डबवाली के साथ-साथ पूरे सिरसा जिला के लिए बड़े गर्व की बात है। यह ब्लड बैंक क्षेत्र वासियों स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से बेहद कारगर साबित होगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रांगण में फलदार पौधा भी लगाया और सामाजिक संस्था अपने के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने बताया कि ब्लड बैंक में 300 यूनिट तक रक्त स्टोरेज, टेस्टिंग और हर ब्लड ग्रुप के रक्त की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उपायुक्त ने ब्लड बैंक व अस्पताल का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने ब्लड बैंक में बने रजिस्ट्रेशन कक्ष, लैब, ब्लड डोनर कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष, रिकार्ड रूम का गहनता से निरीक्षण किया और सीएमओ से पूर्ण जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और स्टॉफ से भी बातचीत की। ब्लड बैंक के उद्घाटन अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अस्पताल में लघु स्वास्थ्य शिक्षा पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया तथा सुरक्षित मातृत्व पंपलेट का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि लघु स्वास्थ्य शिक्षा पुस्तकालय में मरीजों के परिजन पुस्तकें पढ़ कर या टेलीविजन देख कर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।