फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Staff shortage, how to give better results

'स्टाफ की कमी, कैसे दें बेहतर रिजल्ट'

Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Staff shortage, how to give better results
हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणामों के सुधार को लेकर एडीसी मनदीप कौर की अध्यक्षता में डीईओ, बीईओ व स्कूल मुखियाओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिन ब्लॉक के बोर्ड परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम थे, उनके मुख्याध्यापक को इस बैठक में बुलाया था ताकि शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशों से उन स्कूलों के परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाया जा सके। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणामों को लेकर हिदायत दी है कि 10वीं का 70 प्रतिशत व 12वीं का 85 प्रतिशत परिणाम लाने हैं। एडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुछ स्कूलों के मुख्य अध्यापकों ने बोर्ड की ओर से निर्धारित परिणाम के लक्ष्य तक पहुंचे के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जब शिक्षा अधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर इस सत्र को बढ़ाकर 10वीं के 70 प्रतिशत व 12वीं के 85 प्रतिशत के रिजल्ट लाने की बात कहीं तो कुछ स्कूूलों के मुख्याध्यापकों को कहना था कि वह शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते। जिले के बडागुढा, ओढ़ां व डबवाली ब्लॉक के मुख्याध्यापकों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा स्कूल में स्टाफ की कमी है जिससे बच्चों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है। साथ ही कुछ गांवों में नशे का प्रकोप अधिक है, बच्चों के अभिभावक नशे में रहते है और वो बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं आने देते। जिसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में इन परिणामों तक पहुंचना संभव नहीं है।
विज्ञापन

जिस पर एडीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में स्टाफ की कमी है वो अपने पास के प्राइमरी स्कूूल के अध्यापकों को स्कूला में बुलाकर बोर्ड कक्षा के बच्चों की एक्ट्रा कक्षाएं लगाएं। जिन गांवों में नशे की समस्या है, उन गांवों के सरपंच, खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल के मुख्याध्यापिका को बुला कर बैठक की जाएगी और इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि निदेशालय ने सिरसा जिला में सेकेंडरी शिक्षा के संयुक्त निदेशक हरचरण सिंह छोकर को नियुक्त किया है। छोकर ने स्कूल इंचार्जों की बैठक लेने के लिए पहुंचाना था लेकिन किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। उनके स्थान पर एडीसी ने बैठक ली।
यह रहा था पिछले सत्र का परीक्षा परिणाम
जिला में 2019 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 57.39 प्रतिशत रहा था। जिसमें ब्लॉकों का रिजल्ट 40 फीसदी रहा। सिरसा, रानियां, ओढ़ां, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा व डबवाली का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से ऊपर ही नहीं पार कर सका।

जिन स्कूलों के परिणाम प्रतिशत कम रहे है उन्हें बोर्ड कक्षाओं के बच्चों को प्रेक्टिस पेपर को बार बार करवाने व कमजोर बच्चों के ग्रुप बनाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। -राजेश चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed