फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sri Krishna's pastimes are a symbol of power, playfulness and love: Lalit Kishore

श्रीकृष्ण की लीलाएं शक्ति, चंचलता और प्रेम का प्रतीक : ललित किशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna's pastimes are a symbol of power, playfulness and love: Lalit Kishore
कथा व्यास ललित किशोर व्यास को सम्मानित करते हुए श्रद्धालु।
सिरसा। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवनकाल में कई दुष्ट राक्षसों और दैत्यों का संहार किया, जो धर्म और सत्य के विरोधी थे। श्रीकृष्ण की लीलाएं आलाैकिक शक्ति, चंचलता और प्रेम का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

उक्त विचार वृंदावन से पधारे कथा वाचक ललित किशोर व्यास ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-20 में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा के छठे दिन व्यक्त किए। आयोजन मंदिर के 15वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत चल रहा है।
विज्ञापन


कथा के दौरान ललित किशोर ने बताया कि बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा शकटासुर का वध करना जीवन में आने वाली बाधाओं और आलस्य को दूर करने का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि यदि हम अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें, तो छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ी बाधाओं को पार किया जा सकता है। कालिया नाग की कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण यह सिखाते हैं कि नकारात्मकता का नाश केवल विनाश से नहीं, बल्कि उसे सुधारकर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य यजमान समाजसेवी ललित जैन, एमपी शर्मा और आरपी कड़वासरा रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंच पर ट्रस्ट के उपप्रधान भारत भूषण ऐलावादी, पूर्व प्रधान वीके गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव ऋषि शर्मा, सह सचिव मेघनाथ शर्मा व बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed