फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sports and Agriculture Minister's program protested in Mallekan, road jam opened only after cancellation

खेल और कृषि मंत्री के कार्यक्रम का मल्लेकां में विरोध, रद्द होने के बाद ही खोला रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sports and Agriculture Minister's program protested in Mallekan, road jam opened only after cancellation
किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला के गांव मल्लेकां में प्रस्तावित खेल मंत्री संदीप सिंह और कृषि मंत्री जपी दलाल के कार्यक्रम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया और भाजपा प्रत्याशी सहित किसी भी भाजपा नेता को गांव में नहीं घुसने दिया। इस पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। विरोध को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मल्लेकां में एक भाजपा समर्थक के घर पर खेल मंत्री संदीप सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल और प्रत्याशी गोबिंद कांडा के कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन किसानों ने पहले ही भाजपा समर्थक के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रॉली लगाकर रोड जाम कर दिया और आवाजाही बाधित कर दी। करीब दो घंटे तक किसान काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जब प्रदर्शन जारी रहा तो शाम को मंत्रियों के कार्यक्रम को रद्द करवा दिया गया। सोमवार शाम तीन बजे भाजपा समर्थक के घर पर कृषि मंत्री और खेल मंत्री ने पहुंचना था। मामले की सूचना मिलते ही किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, मैक्स साहुवाला, गुरी, सतपाल, जोरा सिंह, हरजिंद्र नानूआना दो बजे ही गांव मल्लेकां में पहुंच गए और भाजपा समर्थक के घर की तरफ जाने वाले मल्लेकां से केसुपुरा रोड को बंद कर दिया और काले झंडे लेकर भाजपा समर्थक के घर के समक्ष धरना दे दिया। मामले की सूचना अधिकारियों को मिली तो मौके पर कंपनियों के जवानों को तैनात कर दिया। करीब दो घंटे तक किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके पश्चात गांव के मुखिया और अन्य ग्रामीण एकत्र होकर भाजपा समर्थक के घर पर पहुंचे और बैठक की। करीब दो घंटे के बाद मंत्रियों के कार्यक्रम को रद्द करवा दिया गया और किसानों को शांत किया गया। शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम रद्द होने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों से बातचीत के बाद भाजपा समर्थक ने चुनावों तक अपने घर पर किसी भी भाजपा नेता को न बुलाने की बात कह मामले को शांत किया।
विज्ञापन

एसडीएम को किसान आज सौंपेंगे मांग पत्र
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का बीते 11 माह से आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान एकता मंच के सदस्य ऐलनाबाद एसडीएम कार्यालय में एकत्र होंगे मांग पत्र सौंपेंगे। वहीं मंच के प्रधान लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि 27 अक्तूबर को कृषि कानूनों के विरोध में और ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा का समर्थन न देने को लेकर किसानों की ओर से चोपटा मंडी में महाकिसान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत, बलवीर सिंह राजेवाल, जोगिंद्र सिंह उगरहा, कुलवंत सिंह, संधू व अन्य किसान नेता शामिल होंगे। किसानों की ओर से दोपहर एक बजे सभी नेता मंडी से कारों और ट्रैक्टरों पर सवार होकर ऐलनाबाद अनाज मंडी में किसानों को संबोधित करेंगे।

रोड पर धरना देकर बैठे किसान नेता

रोड पर धरना देकर बैठे किसान नेता- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed