फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Speeding car hits bike, driver falls 20 meters away, dead body disintegrates

Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर दूर जाकर गिरा चालक, शव के हुए टुकड़े

Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits bike, driver falls 20 meters away, dead body disintegrates
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव भंभूर के पास शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति टक्कर मार दी। हादसे में बाइक 20 मीटर दूरी जाकर गिरी और सवार युवक के शव के टुकड़े हो गए। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार भंभूर गांव निवासी 65 वर्षीय गुरनाम सिंह किसी काम से नानकपुर गांव जा रहा था। भंभूर गांव से निकलने के बाद पेट्रोल पंप से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि 20 मीटर से ज्यादा दूरी पर बाइक जाकर गिरी। हादसे में गुरनाम सिंह के शरीर के कई टुकड़े हो गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। सदर पुलिस के एएसआई ताराचंद ने बताया कि मृतक के स्वजन के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद। 

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed