{"_id":"6262f008b9903d14f11deec5","slug":"speeding-car-hit-two-bike-riders-two-killed-two-injured-sirsa-news-hsr629780773","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, दो हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, दो हुए घायल
विज्ञापन
गुडियाखेड़ा में सड़क हादसे के कारण दो युवक की मौत मामले में अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले के गांव गुड़िया खेड़ा के पास वीरवार रात के समय अनियंत्रित कार की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। इनमें से एक बाइक पर सवार तीन में से दो युवकों की मौत हो गई व एक घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवा परिजनों को सौंप दिए गए। जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की चार मई को शादी होनी थी।
वीरवार रात्रि करीब आठ बजे गांव गुड़िया खेड़ा के पास जमाल से सिरसा की तरफ आ रही एक कार ने दो बाइक पर सवार 4 लोगों को चपेट में ले लिया। एक बाइक पर सवार युवक कार के आगे चल रहा था। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग सामने से आ रहे थे। अनियंत्रित कार चालक ने पहले आगे जा रहे बाइक सवार कुलदीप को टक्कर मारी। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हिसार के गांव बांडा हेड़ी निवासी कुलदीप जेसीबी चलाने का काम करता है और ढूकड़ा से गुड़िया खेड़ा जा रहा था। इसके तुरंत बाद अनियंत्रित कार चालक ने सामने से आ रही एक और बाइक पर सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। इन तीनों युवकों में से दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं और सिरसा से अपने गांव ढूकड़ा जा रहे थे। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभय कुमार और 22 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ पंकज के रूप में हुई है। जबकि तीसरा युवक 21 वर्षीय आजाद घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में ले उनका पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवा परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मृतक अभय के चाचा इंद्रपाल की शिकायत पर राजबीर निवासी जमाल के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
बीमार मामा से मिलने आया था रामप्रसाद, 4 मई को होनी थी शादी
गांव ढूकड़ा निवासी अभय कुमार अपनी बुआ के लड़के रामप्रसाद निवासी दौलतपुरिया को सिरसा से लेकर वापस अपने गांव की तरफ जा रहा था। अभय की दूसरी बुआ का लड़का आजाद निवासी मिताथल भी बाइक पर सवार था। रामप्रसाद अपने बीमार मामा का हालचाल जानने के लिए ढूकड़ा आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। फतेहाबाद के दौलतपुरिया निवासी रामप्रसाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद की 4 मई को शादी होनी थी। अभय सिंह के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह उनसे मिलने के लिए आया था। दोनों मृतक अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। अभय सिंह गांव में ही परचून की दुकान करता था और उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया।