फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special Girdawari work continues, farmers will hand over demand letter for compensation today

Sirsa News: विशेष गिरदावरी का काम जारी, किसान आज मुआवजे के लिए सौंपेंगे मांग पत्र

Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Special Girdawari work continues, farmers will hand over demand letter for compensation today
मुसाहिबवाला में खराबे का निरीक्षण करते कानूनगो राम कुमार, पटवारी परमिंद्र सिंह।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ओलावृष्टि और बारिश के बाद जिले के अलग-अलग गांवों में स्पेशल गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल व क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों को स्पेशल गिरदावरी संबंधित जानकारी देकर उन्हें मौके पर बुलाया जा रहा है। वहीं, किसान अब मुआवजे व जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी करवाने को लेकर रोष प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सोमवार को किसानों के अलग-अलग संगठन रोष प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे। उधर, मौसम विशेषज्ञ की ओर से सोमवार को जिले में बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बीते दो सप्ताह से लगातार किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। कभी ओलावृष्टि तो कभी तेज बारिश ने किसानों की फसल को पूरी तरह से खराब कर दिया है। नतीजतन अब किसान सरकार से आस लगाए हुए हैं और जल्द ही मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। रविवार को भी दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी आसमान में घने बादल दिखाई दिए तो कभी तेज धूप खिली रही, जिसके चलते अब रात में ठंड बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अनुसार सोमवार को जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में किसानों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दो दिन पहले हुई बारिश का अब कही पानी सूख पाया है। अगर सोमवार को बारिश होती है तो किसानों की खेत में खड़ी फसल भी अब पूरी तरह से तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में चल रहा है स्पेशल गिरदावरी का काम, गांवों में पहुंच रहे पटवारी व कानूनगो



सरकार की ओर से बीते सप्ताह स्पेशल गिरदावरी करने को लेकर आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद से पटवारी, कानूनगो व तहसीलदार गांवों में पहुंचकर स्पेशल गिरदावरी करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, पटवारियों की ओर से संबंधित किसान को भी स्पेशल गिरदावरी करवाने की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुआवजे को लेकर किसान सोमवार को लघु सचिवालय होंगे एकत्र

ओलावृष्टि व बारिश के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। खेतों में कटाई करने के बाद रखी गई सरसों भी काली पड़ रही है। नतीजतन अब किसान सरकार से राहत की उम्मीद रखे हुए हैं। वहीं, बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि मुआवजा जल्द जारी करने, जल्द से जल्द गिरदावरी करने, छह माह तक किस्तों व ऋणों का भुगतान स्थगित करने, खेत मजदूरों को मुआवजा देने, खरीफ फसल की बिजाई के लिए बीज व खाद में सरकारी की ओर से सहायता देने, खराब फसलों से प्रभावित किसानों का बिजली बिल माफ करने, क्षतिपूर्ति पोर्टल व फसल बीमा पोर्टल से राहत देने सहित अन्य मांगों को लेकर वह लघु सचिवालय में एकत्र होंगे। उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे। वहीं, कई किसान जत्थेबंदियों की ओर से इन्हीं मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री के आवास पर मांग पत्र सौंपने को लेकर भी निर्णय लिया गया है।


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सोमवार को होगा बंद

ओलावृष्टि के बाद सरकार की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल को दोबारा से खोला गया था। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अभी प्रभावित क्षेत्र वाले किसान ही रजिस्ट्रेशन करवा पा रहे हैं। हालांकि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिलेभर के किसानों की तरफ से फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रह है। वहीं, सोमवार को सरकार की ओर से पोर्टल बंद किए जाने की भी जानकारी दी गई है। हालांकि बीते चार दिनों से लगातार किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed