{"_id":"6505f3df26dfb7c588004434","slug":"speaking-against-sanatan-dharma-is-nothing-more-than-shining-politics-kanda-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6217-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म के खिलाफ बोलना राजनीति चमकाने के अलावा कुछ नहीं : कांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म के खिलाफ बोलना राजनीति चमकाने के अलावा कुछ नहीं : कांडा
Sat, 16 Sep 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा का स्वागत करते ओमप्रकाश सैनी व अन्य ग्रामीण। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधायक गोपाल कांडा ने शनिवार को गांव धिंगतानियां,चौबुर्जा व खाजाखेड़ा में करोड़ों की लागत से बनने वाली सडक़ का शिलान्यास किया। गांव धिंगतानियां में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। हिंदुस्तान में रहकर सनातन धर्म की निंदा करना राजनीति चमकाने के अलावा कुछ नहीं है। घटिया सोच की लोग ऐसी राजनीति करते हैं। सनातन धर्म के खिलाफ में कोई नहीं होना चाहिए, वह पक्ष हो या विपक्ष हो। सनातन हमारा धर्म है, सभी को इसके प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। अपनी राजनीति के लिए अपने ही धर्म के साथ खिलवाड़ न करें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल कांडा के समक्ष धिंगतानियां के ग्रामीणों ने अनेक मांगें रखीं। धिंगतानिया-मंगाला खरीफ चैनल को लेकर विधायक ने कहा कि 4 एकड़ भूमि के कारण काम अटका हुआ है, वह 30 लाख रुपये प्रति एकड़ मांग रहा है, ग्रामीण उसे राजीकर ले तो वे उक्त भूमि की कीमत भी देने को तैयार हैं। वे चाहते है कि चार-पांच गांवों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। उन्होंने गांव की गोशाला को एक ट्रैक्टर देने की घोषणा की साथ ही स्कूल में आंगनबाड़ी के लिए अपने खर्च पर फर्श बनवाने की भी घोषणा की। गांव के युवाओं ने कहा कि स्टेडियम में कोई सामान नहीं है, उन्हें सामान के लिए 31 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर गोपाल कांडा ने 31 हजार रुपये की धनराशि सौंप दी। उन्होंने गांव में श्मशान भूमि से ओमप्रकाश सैनी के आवास तक 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर ओमप्रकाश सैनी, बाबूराम पटवारी, पूर्व सरपंच रंगडी जगजीत सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण शहींदावाली, बाबू राम सरपंच नटार, नरेश बांसल जेई आदि मौजूद रहे।
शहर के 31 वार्डों में विकास कार्य पर खर्च किए 75 करोड़
मुख्य अतिथि कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी भी उन्हें निराश नहीं किया और न ही खाली हाथ भेजा है जो उनसे मांग वह दिया है। यह भी आश्वासन दिया है कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंंने कहा कि सिरसा के 31 वार्डों में विकास कार्य पर 75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है और 100 करोड रुपये नगर परिषद के पास पडे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 31 गांवों में दो से पांच करोड़ रुपये तक की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। कुछ काम की सूची सरकार को भेजी गई है। उन्होंने युवाओं से एक अपील में कहा कि ने नशे से दूर रहकर अपनी शक्ति का प्रयोग इस समाज को, इस प्रदेश और इस देश को नई दिशा देने में लगाए, साथ ही खेलों में भाग लें। इससे पूर्व गांव खाजाखेड़ा में फिरनी पर बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सडक़ पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जाएगी और इस पर 27.&6 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा चौबुर्जा लिंक रोड का शिलान्यास किया।